9 ग्रहों के अनुसार 9 धातु बताई गई हैं, जो हर राशि के लिए अलग अलग होती है।
सोना- सोना धातु मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोगों के लिए ज्यादा शुभ होती हैं। इसीलिए अगर आपकी राशि इन में से कोई है, तो आप अपने पास ज्यादा से ज्यादा सोने की धातु का अंश रखें। क्योंकि सोना धातु का कारक गुरु ग्रह है।
चांदी- सोने से कम में कीमत में मिलती है चांदी। इसीलिए चांदी धातु को वृषभ, कर्क और तुला राशि वाले लोगों के लिए ज्यादा लाभप्रद माना जाता है। इसीलिए दोस्तों आप अपनी किस्मत चमकाने के लिए इस तरह की धातु को अपने साथ रख सकते हैं। इस धातु का स्वामी चंद्रमा है।
लोहा- यह धातु मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती हैं। इन राशि वाले लोगों को लोहे की बनी अंगूठी अपनी मध्यमा उंगली में पहननी चाहिए। इस धातु के कारक ग्रह शनि देव है।
पीतल- पीतल धातु मेष, सिंह,वृश्चिक धनु और मीन राशि वाले लोगों के लिए फलदायक होती हैं। इस धातु का कारक गुरु ग्रह है।
तांबा- तांबा धातु मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इस धातु के स्वामी सूर्य ग्रह है।
कांसा- कांसा धातु यह एक मिश्रित धातु है। यह बुध ग्रह से संबंधित धातु होती है। मिथुन एवं कन्या राशि वाले लोंगों के लिए यह अति श्रेष्ठ है।