29 Mar 2024, 18:53:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातको का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2019 12:46AM | Updated Date: Jun 8 2019 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको आज कोई अप्रत्याशित अनुभव हो सकता है। ऐसा नही है कि आप इससे परेशान ही होंगे लेकिन इससे आपके मन में हलचल जरूर मच जायेगी। इससे आपके दृष्टिकोण में ख़ासा बदलाव भी आ सकता है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने न घबराएं लेकिन यह समय अपने स्थान पर दूसरों की भावनात्मक मांगों को प्राथमिकता देने के लिए अधिक उपयुक्त है।
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण- आज खूब शारीरिक मेहनत वाले काम करें। आपको बहुत जल्दी ऐसा कोई काम करने के लिए बुलाया जाएगा जिसमे इतने शारीरिक स्टैमिना की जरुरत पड़ेगी कि आपने कभी सोचा भी न होगा कि आपमें इतना स्टेमिना हो सकता है। आज थोडा कम खाएं नही तो पेट की समस्याओं के साथ साथ और दिक्कतें भी हो सकती हैं। आपको तनाव को दूर भागने के लिए सांस से जुड़े व्यायाम करने चाहिए।
 
मकर प्यार और संबंध- आपकी किसी आकर्षक अजनबी से अजीब और छोटी सी मुलाकात हो सकती है, आप आसानी से अपनी मीठी बातों और आकर्षण से उन्हें अपनी तरफ खीच पायेंगे और उनके साथ इन्वोल्व भी हो जायेंगे लेकिन ऐसे संबंधों को किसी रिश्ते में तब्दील होने की उम्मीद मत कीजिये। कोई गहरा अर्थ तलाश करने की जरुरत नही है। फ़्लर्ट का मौसम है और आप अभी इसका मजा ले सकते हैं। 
 
मकर कैरियर और धन- आपकी आय और कैरियर को प्रभावित करने वाले ग्रहों के बीच का गठबंधन अब अपनी मजबूत केंद्र बिंदु पर आ रहा हैं। इसका मतलब यह है की अगर आप अपने कैरियर के लिए अपने समय और ऊर्जा से कार्य करते है, तो आपकी जमा राशि को बढ़ावा मिलेगा। आप में ऐसी ऊर्जा और क्षमता है की आप और अधिक कार्य करके अपनी आय में और सुधार ला सकते है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »