29 Mar 2024, 12:29:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातको का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2019 12:45AM | Updated Date: Jun 8 2019 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए बहुत कम साधन उपलब्ध होंगें और इससे आपके काम में बाधा पहुचेगी। इससे परेशान न हों, आपको दिन के अंत तक अपनी पसंद का काम और साधन दोनों ही मिल जायेंगे। आप प्रकृति से ही मेहनती हैं और आप जिम्मेदारियों के साथ साथ स्वतंत्रता का भी आनंद लेंगे।
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण- आज आप शारीरिक और मनोविज्ञानिक दोनों ही दृष्टियों से खुद को बहुत अच्छी स्थिति में पायेंगे। आपकी मानसिकता में उठान आपके काम में साफ़ दिखाई देगा। आप अपनी सेहत का बहुत अच्छे से ध्यान रख रहे हैं। आज थोडा सा और अधिक ध्यान रखें और बोरियत से बचने के लिए कोई फिटनेस कार्यक्रम ज्वाइन कर लें। चलते या टहलकद्मी करते हुए किसी को साथ ले लें, आपको अच्छा लगेगा।
 
वृश्चिक प्यार और संबंध- आपको किसी मजाकिया आदमी के साथ बहुत मजे करने का मौका मिलेगा। वह आपके दिल के बहुत करीब भी है और आपको कोई ऐसी ही हमसफ़र चाहिए। दूसरों की उन बातों पर ध्यान देने की जरुरत नही है जिसमें वे आदर्श पार्टनर के बारे में बताते हैं। व्यवहारिक और संवेदनशील बनें। अगर आपको वास्तविकता कुछ रास नही आ रही तो तो आप इसे सुधारने के लिए तो कुछ कर ही सकते हैं। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन- आज आप बहुत आत्मविश्वास महसूस नहीं कर रहे हैं, लेकिन यह महत्वपूर्ण है की आप अपनी अनिश्चितता को छुपाके रखे। भ्रम की अपनी भावनाओं को छुपाके रखे अन्यथा लोग आपकी क्षमता पर शक करेंगे और आप एक महत्वपूर्ण समझौते से हाथ धो सकते है। आपको एक सकारात्मक दृष्टिकोण को बनाए रखने की जरूरत है, ताकि आपका भाग्य ठीक और गतिमान रहे। आपको ये याद रखने की जरुरत है की आप में क्षमता है, लेकिन आप में विश्वास की कमी झलक रही है जिसे दूर करने की जरुरत है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »