25 Apr 2024, 11:09:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातको का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2019 12:41AM | Updated Date: Jun 8 2019 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको दोस्तों का प्यार पाने के लिए थोडा नम्र बनना पड़ेगा। आप यह नही जानते लेकिन आपको घमंडी समझा जाता है इसीलिए यह सबसे अच्छा समय है कि आप दूसरों की आलोचना करने के स्थान पर अपनी भूतकाल की गतिविधियों का विश्लेष्ण करें। यह आपके लिए अपने अंतर्मन में झाँकने का बहुत अच्छा समय है और आपको इसका उपयोग अपनी कमियां दूर करने के लिए इसका उपयोग जरुर करना चाहिए।

कर्क स्वास्थ्य और कल्याण- आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैं। हालांकि आपकी सलाह अच्छी होंगी लेकिन बिन मांगे दी गई आपकी सलाह का हर कहीं स्वागत नही होगा। आपको आज खुद की ही सुननी चाहिए और खुद को खुश करने या संवारने के लिए आप काफी पैसे भी खर्च कर सकते हैं। हालाँकि, झा तक आपकी इच्छाओं या आपके कामों से दूसरों का भी लेना –देना है, थोडा संभलकर व्यवहार करें क्योंकि लोग आपकी नेक इच्छाओं को भी गलत समझ सकते हैं।
 
कर्क प्यार और संबंध- आपमें से जो अकेले हैं, वे अपने सम्बन्ध की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं। जो पहले से ही किसी के साथ समर्पित सम्बन्ध में बंध चुके हैं, वे अपने रिश्ते का खोया हुआ रोमांस वापस पाने की कोशिश करेंगे। सभी चुनौतियों पर आपका साहस भारी पड़ेगा और आप किसी भी चीज से नही डरेंगे। 
 
कर्क कैरियर और धन- आज के दिन आप अपने आप को प्रौद्योगिकी में पिछड़ा हुआ सा महसूस करेंगे। आपको अपने सहकर्मियों से आगे निकलने के लिए कुछ नयी प्रौद्योगिकी एवं कौशल सीखना होगा। आज आप एक योजनाकार और आत्मा मंथन मुद्रा में रहेंगे। अपने वरिष्ठ सहकर्मियों से मदद लें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »