28 Mar 2024, 23:48:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातको का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2019 12:39AM | Updated Date: Jun 8 2019 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज किसी अनियोजित रोमांचक यात्रा पर जाने की सम्भावना है। हो सकता है कि शहर में ही घूमना चाहें,लेकिन आपका विचार खूब मजे करने का है और ऐसा ही होगा भी। आप किसी करीबी के साथ हुए गिले-शिकवे दूर कर सकते हैं। आपको पहले ही ऐसा करना चाहिए था, परन्तु आज सामने आने पर सब बातें साफ़ हो जायेंगी।

वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण- आपकों अपनी स्वास्थ्य सम्बन्धी आदतें सुधारनी होंगी नही तो आपकी सेहत खराब हो सकती है, अगर एक बार आपकी सेहत खराब हो गई तो आप आसानी से इसे संभाल नही पायेंगे। अपने लिए व्यवहार और डाइट सम्बन्धी पैटर्न का एक खाका सा बना लें और हर रोज यह देखें कि आप इससे अलग नही तो जा रहें हैं। हालाँकि यह आपके लिए मुश्किल हो सकता है लेकिन अगर स्वस्थ रहना चाहते हैं तो केवल ताजा पका हुआ खाना ही खाएं।
 
वृषभ प्यार और संबंध- आज आप और आपका पार्टनर एक साथ मूव इन के बारे में सोच सकते हैं। एक बहुत अच्छे घर में रहने की आपकी योजना में आपके पार्टनर बहुत अच्छे से आपकी सहायता कर सकते हैं। हालाँकि मूड बदलने और खुशमिजाज बनाने के लिए, रूटीन में बदलाव के लिए आप किसी खूबसूरत जगह पर छुट्टियाँ मनाने या किसी साहसिक रोमांचक यात्रा की योजना बना सकते हैं। 
 
वृषभ कैरियर और धन- आज आप बहुत महत्वाकांक्षी महसूस करेंगे। नए अवसर आपके कार्य क्षेत्र में खुलेंगे और आप उनका लाभ लेने के लिए उत्सुक होंगे। ध्यान रखे की आपकी उत्सुकता आपके सहयोगियों के बीच ईर्ष्या का कारण न बने इसलिए सावधान रहें। आपको ये एहसास करने की जरूरत है की अपनी परियोजनाओं के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए, न केवल अपने वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित बल्कि अपने सहकर्मियों का समर्थन हासिल करना भी बहुत आवश्यक है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »