20 Apr 2024, 00:53:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातको का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2019 1:12AM | Updated Date: Jun 6 2019 1:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपको गृहों की स्थिति के कारण हर भावना काफी गहन प्रतीत होगी। आपको प्यार और नफरत दोनों ही का बहुत गहनता से अनुभव होगा। आपको यह समझाने वाले अवसर भी आयेंगे कि आप किस कारण अब अपने करीबी दोस्तों से पुरानी भावना से बात नही कर पा रहे हालाँकि तुरंत कोई भी फैसला लेने के स्थान पुर रूककर और सोच समझकर कदम उठाना ही सही होगा।

मीन स्वास्थ्य और कल्याण- आज अपनी और अपने परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। अगर आपके बच्चे हैं तब तो आपको और भी सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी छोटी छोटी तकलीफें भी अचानक ही महत्वपूर्ण दिखने लगेंगी। इसीलिए आपको पहले से रोकथाम के उपाय कर लेने चाहियें। यह ध्यान रखें कि आप क्या खा रहें हैं क्योंकि हो सकता है कि उस चीज को खाने के बाद आपका मूड खराब हो जाए।
 
मीन प्यार और संबंध- कुछ प्रमुख परिवर्तन आज रिश्ते के मोर्चे पर संकेत दे रहे हैं। कुछ घटना या जानकारी आपको दिशा निर्देश देगी की क्यों आपका साथी इस तरह से व्यव्हार कर रहा था और इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी और इस जानकारी के प्रकाश में आप अपने संबंधों का मूल्यांकन करने में सक्षम हो पाएंगे। अकेले व्यक्तियोँ को आज किसी का साथ मिल सकता है पर उन्हें सावधानी के साथ आगे बढ़ने के लिए सलाह दी जाती है। 
 
मीन कैरियर और धन- आज के दिन आपको अपनी आर्थिक समस्याओ से निजात पाने के लिए एक व्यवहार्य समाधान मिल सकता है और उसे लागू करने के लिए उचित दिशा में आप पहला कदम उठायेंगे। पिछले कुछ समय से धन की समस्याओं ने आप की नाक में दम किया हुए था परन्तु अब आप काफी हद तक इस पर काबू पा पाएंगे हालाँकि ये कदम कुछ मुशिकल हो सकता है परन्तु अंत में आप सही निर्णय लेंगे जो की काफी हद तक आपकी आर्थिक समस्याओं से आपको मुक्ति दिलाएगा और आप आर्थिक समस्या से बाहर आ पायेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »