28 Mar 2024, 22:02:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातको का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2019 1:06AM | Updated Date: Jun 6 2019 1:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लम्बे समय के बाद आज आपको रहत महसूस होगी। किसी महत्वपूर्ण खबर से ख़ुशी मिलेगी। यदि माता-पिता हैं तो बेटे/बेटी के लिए सुयोग्य वर मिल सकता है। किसी लंबित अदालती मामले का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। करियर के मामले में छोटे से प्रयास से बड़ी सफलता मिलनी तय है। आज से जिन्दगी वापस पटरी पर आती दिख रही है, प्रियजनों के साथ खुश रहें।

धनु स्वास्थ्य और कल्याण- वाहन चलाते समय सावधान रहें और ध्यान से चलायें। सड़क पर गाडी चलाते हुए अतिरिक्त सावधानी रखें। छोटी –मोटी दुर्घटना हो सकती है लेकिन अगर आप सावधान रहें तो इससे बच सकते हैं। मोड़ों और स्पीड ब्रेक से सावधान रहें। गाडी धीरे चलायें ।हो सके तो बिन किसी काम के बाहर घूमने से बचें। अपना काम ख़तम करके घर पर आराम करें। 
 
धनु प्यार और संबंध- आपके प्रिय को आज आपकी सहायता और समर्थन की जरुरत होगी। इस समय आपको बिना किसी शर्त अपने प्यार का अहसास उन्हें कराना चाहिए और उनके बारे में कडवा बोलने या उनकी आलोचना करने से बचना चाहिए। आपको अपनी छोटी छोटी शिकायतें और मुद्दे एक तरफ कर देने चाहिए। आप जैसा व्यवहार अब करेंगे उससे आपके रिश्ते पर लम्बे समय तक के लिए प्रभाव पड़ेगा। इसीलिए आपको अब सोच समझकर ऐसे निर्णय लेने हैं जो भविष्य तक के लिए भी उपयुक्त हों। 
 
धनु कैरियर और धन- आज आपको अपने कार्यक्षेत्र से संभंधित कार्य में अपने मित्रो और सहकर्मियों से सहायता मिल सकती है। आप उनको अपना आभार देना न भूले और बदले में आप भी समय पड़ने पर उनकी सहायता करे। धन एवं नकदी प्रवाह में सुधार आयेगा। इस दिन आपको अपने अनावश्यक खर्चो पर भी लगाम लगानी होगी क्योकि आप अछा कमाएंगे पर साथ साथ आपके खर्चे घटाने आपके लिए मुश्किल होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »