19 Apr 2024, 15:13:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातको का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2019 1:02AM | Updated Date: Jun 6 2019 1:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सम्बन्धियों से बात कर सकते हैं। प्यार से बातचीत करें और नम्र बने रहें। अगर आप अभी स्थिति को नही संभाल पा रहें हैं तो अभी इसे छोड़ दें। अगर मूड हल्का करना चाहते हैं तो शाम को किसी समारोह में भाग लें। आध्यात्मिकता और विश्वास पर फोकस करने से आपको सहायता मिलेगी।

कर्क स्वास्थ्य और कल्याण- आप आज ध्यान से उन परिवर्तनों के बारे में सोचेंगे जो आपको अपनी जीवनशैली में और बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने भोजन में करने हैं। ताजा हवा में सांस लेने के लिए सुबह –शाम सैर पर जाएँ। इससे आपके शारीर में खून का संचार बढ़ेगा और हार्ट स्ट्रोक्स की आशंका काफी हद तक कम हो जायेगी।
 
कर्क प्यार और संबंध- आपका आज एक दिन एक्सपेरिमेंट्स के नाम रहेगा। आप अपने आप से पूछकर खुद को सबसे अजीब चीजें करने की भी अनुमति दे सकते हैं जो आपने पहले कभी नही की। रेट्रो स्टाइल के कपडे पहनें, अलग अलग तरह के खाने खाएं, जो आप कहते हैं उसमें विशवास रखें, रोड ट्रिप्स पर जाएँ और पूरी दुनिया में से भी किसी को अपने मामलों में दखलंदाजी न करने दें। 
 
कर्क कैरियर और धन- जिस महत्वपूर्ण कार्य के लिए आपने नींव बिछाने का कार्य किया था उसका फल आज से आपको मिलने लगेगा। हालांकि कुछ महत्वपूर्ण संकेतो को आप शायद न देख पाओ और निराशा और आलसीपन आप में विकसित हो सकता है। अगर आप अपने प्रयासों में कमी लाएंगे तो आपकी सारी की गई मेहनत पर पानी फिर सकता है, इसलिए जरुरी है की आप अपने प्रयासों को मजबूती से करना जारी रखे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »