28 Mar 2024, 19:24:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुलसी की पूजा के दौरान रखे विशेष ध्यान, अन्यथा नहीं मिलेगा फल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 12:54AM | Updated Date: Jun 5 2019 7:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार तुलसी के पौधे को देवी का स्वरूप माना गया है। यही वजह है कि जो लोग हिंदू धर्म से जुड़े होते हैं, उनके घर में तुलसी जी का पौधा अनिवार्य रूप से पाया जाता है। धार्मिक मान्यता के साथ साथ तुलसी के पौधे का कई वैज्ञानिक महत्व भी है। 

शास्त्रों में तुलसी जी के विधिपूर्वक पूजन का वर्णन किया गया है। जानते हैं कि किस विधि से तुलसी जी का पूजन करने से पूर्ण फल की प्राप्ति होती है- पूजन को प्रारंभ करने के लिए सर्वप्रथम एक साफ़ बर्तन में उसमें स्वच्छ जल से भरा कलश अथवा लोटा रखे। पूजा सामग्री के रूप में धूप बत्ती, घी का दीपक और सिंदूर ले। अब तुलसी जी के पौधे को घर के आंगन में रखें। इसके बाद धूप बत्ती जलाकर, तुलसी जी के नीचे दिए हुए मंत्र को पढ़े।
मंत्र- " महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्य वर्धनी आधि व्याधि हरा नित्यम तुलसी तुम नमोस्तुते।" 
इस मंत्र का जप करने के बाद, तुलसी जी को सिंदूर चढ़ाएं। इसके बाद घी के दीपक से तुलसी जी की आरती करे। इस विधि से तुलसी जी का पूजन करने से पूर्ण फल की प्राप्ति होती है। इन सबके अलावा जिस दिन तुलसी जी का विवाह होता है उस दिन उन्हें संपूर्ण सिंगार की सामग्री चढ़ाने का भी प्रावधान है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »