शादी का फैसला हम सभी के लिए बहुत ही सोच समझकर लेने वाला फैसला होता है, क्योंकि शादी के बाद दो लोग पूरी जिंदगी साथ रहते हैं, एक नया संसार बसाते हैं। साथ ही शादी 7 जन्मों का बंधन माना जाता है। ऐसे में कई लोगो के मन में शादी को लेकर कई सारी धारणा बनने लगती है, मन में शादी को लेकर आशंका रहती है। अगर आपको भी शादी को लेकिन कुछ ऐसे ही विचार आ रहें हैं तो आप जन्म तारीख, राशि या नाम के पहले अक्षर से नेचर के बारे में जान सकते है।
R नाम वाली लड़कियां - इस नाम की लड़कियों का स्वभाव रहस्मयी होता है इसके साथ ही ये थोड़ी शर्मीली भी होती हैं। लेकिन प्यार के मामले में सबसे आगे रहती है और इन्हें हमेशा ही आकर्षण का केंद्र बनना पसंद होता है। इस नाम की लड़कियां काफी शांत होती है व दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती हैं। ये लड़कियां स्वभाव से काफी इमोशनल होती हैं। इस नाम की लड़कियों को प्यार और दोस्ती में एक बार धोखा मिलता है।
M नाम वाली लड़कियां- इन नाम की लड़कियां हमेशा प्यार में किया हुए वादे को पूरा करती हैं। ये लड़कियां आत्मविश्वास से भरी होती हैं। जीवन में हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रयास करती है। इस नाम वाली लड़कियां कभी भी दूसरों की आलोचना नहीं करती। हर काम को दिल से करती हैं। ये लड़कियां हर कदम बहुत ही सोच समझ कर उठाती हैं। इन नाम वाली लड़कियां किसी के प्यार में जल्द नहीं पड़ती हैं। ये लड़कियां बहुत खुश नसीब वाली होती है। साथ ही ये जीवन से बहुत प्यार करती हैं।