16 Apr 2024, 15:40:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

घर से बीमारियां भगाने के लिए आजमाएं ये वास्‍तु टिप्‍स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2019 8:52AM | Updated Date: Jun 4 2019 8:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर सेहत अच्छी नहीं तो फिर सारे सुख-सुविधाएं बेकार हैं। स्वस्थ शरीर को ही सबसे बड़ा धन माना जाता है। घर में अगर बीमारियों ने डेरा डाल लिया है तो वास्तु के इन उपाय को अपनाकर आप और आपका परिवार निरोगी हो सकता है।
 
बेडरूम में पानी से जुड़ी अगर कोई भी चीज है तो इसे तुरंत हटा दें। चाहें यह पेंटिंग ही क्यों न हो। 
 
बेडरूम में कभी टीवी को न रखें। यह भी हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।
 
जहां पर वाशिंग मशीन का इस्तेमाल होता है या घर में जिस तरफ शौचालय बना हुआ हो उस तरफ सोते समय सिर न रखें।
 
अगर आपके सोने वाले कमरे में शीशा लगा है तो सोते समय सिर को शीशे की तरफ करके नहीं सोना चाहिए। यह अग्नि तत्व का प्रतिरोधक होता है। शीशा, अग्नि तत्व के प्रभाव को कम करता है, इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। 
 
अगर घर के किसी भी कमरे का दरवाजा सीढ़ियों की तरफ खुलता है तो ऐसे कमरे में सोना नहीं चाहिए। यह नकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और बीमारियों को न्योता देता है।
 
जिस छत पर लोहे की बीम लगी हो, उसके नीचे सोने से सिर में दर्द, चिड़चिड़ापन होता है। साथ ही घर में परिजनों के साथ संबंधों में भी खटास आ जाती है। इसलिए वास्तु में माना गया है कि लोहे की बीम के नीच कभी नहीं सोना चाहिए।
 
घर में अगर नुकीली चीजें जैसे तलवार, चाकू, जानवरों के दांत आदि जिनका मुख किसी भी अवस्था में घर के सदस्यों की ओर रहता है तो ये चीजें भी स्वास्थ्य के लिए घातक बन जाती हैं। 
 
वास्तु में माना जाता है कि पूर्व दिशा की ओर सिर रखकर सोने से अच्छी सेहत और लंबी उम्र होती है। पूर्व दिशा आपको ऊजार्वान बनाती है।
 
घर में हमेशा सकारात्मक बातें करें, इससे आप और आपके परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »