26 Apr 2024, 02:37:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह के जातको का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2019 1:10AM | Updated Date: Jun 2 2019 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एक वृद्ध व्यक्ति सोचने के लिए मजबूर करेगा। योजना बनाना और प्राथमिकताएं तय करना आपकी खासियत हैं। अपना काम करें, सब सही होगा। शांति बनाये रखें और धीरज से काम लें। कोई आपसे आज मिलने आएगा। अपनी सेहत और आराम का ख़ास ध्यान रखें। जल्द ही ऐसी वित्तीय स्थिति बन रही है जो आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगी।
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- आपके सर वीकेंड का जादू चढ़ा हुआ है, आप ‘चलता है ‘के मूड में हैं। तनावरहित महसूस करना अच्छी बात है, लेकिन सावधानी भी उतनी ही आवश्यक है। अति न करें आनंद लें परन्तु यह भी ध्यान रखें कि आने वाला सप्ताह आपके लिए काम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है और आपका स्वस्थ रहना काफी आवश्यक है।
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल- आप पिछले कुछ दिनों से अपने दोस्तों की उपेक्षा कर रहे हैं और अभी का यह समय अपने दोस्तों क एसाथ पिकनिक पर जाने के लिए बहुत अच्छा है। साथ जाकर कोई मूवी देखें या सब दोस्तों के साथ कोई नाईट आउट की योजना बनाएं और आप पायेंगे की वह तनाव अपने आप गायब हो गया है जिसे आप महसूस नही कर पाए थे। पहले जो कोई आपका नजदीकी था, वह भी आपसे संपर्क कर सकता है। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल- आपका धैर्य से अब लाभ मिलने लगा है। आप एक लंबे समय से इसके लिए इंतजार कर रहे थे , जिसके लिए आपने कभी अपनी मेहनत को पीछे नहीं रखा और अवसरों की तलाश करते रहे। धीरे-धीरे जो आप चाहते थे वो आपको मिल रहा है। आप संयमित रहे। इन लाभों का आनंद लें, लेकिन साथ ही साथ आसपास के लोगों से विनम्र रहे। आप किसी यात्रा पर जा सकते है एवं अपने आपको उपहार दे सकते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »