20 Apr 2024, 14:14:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मेष के जातको का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2019 1:07AM | Updated Date: Jun 2 2019 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जब भी कोई फैसला लेना होता है, आप दिल और दिमाग के बीच उलझ जाते हैं। यही उलझान है, अपने मन की आवाज सुनें ,इससे आप सही फैसले ले पायेंगे। आपके परिजनों और करीबियों को आपके साथ की जरुरत है। उनके साथ अच्छा समय बिताएं।  यात्रा की योजना बनाने के लिए अच्छा समय है। अगले सप्ताह यात्रा कर सकते हैं।

मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- आज आपकी सेहत अच्छी है क्योंकि आज आप भावनात्मक रूप से खुश हैं। आपमें आत्मविश्वास झलक रहा है भावनात्मक स्थायित्व और खुशी में कोई ऐसी शक्ति होती है कि वह अन्दर से बाहर तक राहत देती है I।आप सकारात्मकता से भरे हैं आज कोई महत्वपूर्ण कार्य निबटाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। सफलता और पहचान मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं।

मेष प्यार और संबंध राशिफल- आज का दिन बहुत ख़ास है क्योंकि आज आप अपने पार्टनर से खुलकर बात कर पायेंगे। आप इस मौके का इन्तजार लम्बे समय से कर रहे थे। आज सारे राज उनके सामने खोल दें और और अपनी चिंताएं भी उन्हें स्पष्ट बता दें। इससे आपके सम्बन्ध में एक नयी ताजगी आ जायेगी और आप दोस्तों तथा एक जोड़े के रूप में भी और करीब आ पायेंगे। 

मेष कैरियर और धन राशिफल- दिन की शुरुआत में ही अपने सभी कार्य खत्म करने की कोशिश करे। आपको दिन के उत्तरार्द्ध में काम करने का मौका नहीं मिलेगा। किसी भी क्रय या विक्रय में सावधानी बरते अन्यथा आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है। आपको अपनी इच्छा शक्ति पर एक मजबूत नियंत्रण करना होगा , ताकि आप अपने खर्च को संतुलित कर पाए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »