25 Apr 2024, 19:33:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातको शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2019 1:27AM | Updated Date: Jun 1 2019 1:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी प्रवृतियाँ आज काफी सक्रिय रहेंगी और आपको उनकी सुनकर ही आज आगे बढ़ाना चाहिए। यहां तक की अगर आपके आसपास हर किसी की राय अलग है तो भी आप उनकी ना सुनकर अपने ही मन की सुनें। आपके लिए शायद अभी यह कर पाना काफी मुश्किल होगा लेकिन आपको इसका लाभ मिलेगा। आपको अपनी आँखें और कान खुले रखकर अपने रास्ते में आने वाले अवसरों को पकड़ना है।

धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- अब समय आ गया है कि अच्छे खान-पान का महत्व समझें। आप कई छोटी छोटी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहें हैं जिनका आपको भोजन से कोई सम्बन्ध नही लगता। लेकिन वास्तव में ये भोजन के गलत तरीकों से ही जुडी हुई हैं। आज आपको यह समझने की जरुरत है कि आपके लिए अपने सामान्य स्वास्थ्य को बेह्तर बनाने के एकमात्र रास्ता खान-पान में सुधार ही है, इससे आपके जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सुधार आएगा।
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल- बाहर जाएँ और अपने प्रिय के साथ कुछ साहसिक करने की योजना बनाएं। आप जो कुछ भी करेंगे, आपको बहुत मजा आयेगा। इससे आप और आपके पार्टनर के बीच चल रहे तनाव में कुछ कमी आने की उम्मीद है। आपको अपने नए अनुभवों और भावनाओं को अपने पार्टनर के साथ बांटना अच्छा लगेगा। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल- आज आप पेशेवर आत्मविश्वास से भर जायेंगे। आप अपनी कार्य सम्भंधि चिन्ताओ को सशक्त तरीके से आगे रखेंगे एवं कोई भी मुश्किल आपको बड़ी नहीं लगेगी। कुछ सूक्ष्म संकट कार्यस्थल पर आ सकते है, परन्तु आप उन संकटो से आसानी से आत्मविश्वास के साथ बाहर आयेंगे। आज आपके सहकर्मी आपकी क्षमता से प्रभावित होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »