25 Apr 2024, 19:56:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातको शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2019 1:25AM | Updated Date: Jun 1 2019 1:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज कल्पनात्मक रहेंगे। कार्यस्थल की ओर से किसी अन्य स्थान की यात्रा का मौका मिल सकता है। आपकी रोमांटिक प्रवृति उजागर होगी। अपने आपको थोड़ी ढील देने का दिन है, लेकिन काम में व्यवहारिकता भी दिखानी होगी। साथियों के साथ अच्छे मूड में रहेंगे। अपनी मेल देख लें, कोई महत्वपूर्ण मेल आपकी प्रतीक्षा कर रही है।

तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- आप आज ऊर्जा से भरे हैं और सच में कठिन मेहनत करने के लिए तैयार हैं। आपकी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह आपकी टीम के बाकी सब लोगों को भी बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगा। घर पर भी आपको अभी की तुलना में ज्यादा जिम्मेदारियां लेनी चाहियें, इससे आपके परिजनों को अच्छा लगेगा और सुनिश्चित करें कि स्वाभाविक रूप से यह ट्रेंड बना रहे।
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल- आज आपके पार्टनर काफी तनाव में होंगे और उन्हें संभालने के लिए आपको अपनी सारी समझ और सारी सहानुभूति काम में लानी होगी। वह अपनी निराशा आप पर निकाल सकते हैं। अगर आप भी आप पर भावनात्मक होकर ही रियेक्ट करेंगे तो स्थिति बिगड़ सकती है। आपको अपने पार्टनर को संभालने के लिए कुछ समय तक अपनी भावनाओं को काबू में रखना होगा। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल- आज का दिन उनके लिए उपयुक्त है जो की रचनात्मक कार्य से जुड़े हुए है। आपके सुझाव आपको नये अनुबंध दिलाएंगे जिससे आपकी बैंक में जमा राशि में विस्तार होगा। कलाकार, संगीतज्ञ, फिल्म निर्माता, फोटोग्राफर एवं लेखक अपने अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और जो लोग अन्य क्षेत्रो में हैं अगर वह अपने काम में कुछ नवीनता या कुछ रचनात्मकता लाएं तो वो भी आगे बढ़ सकते है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »