25 Apr 2024, 18:40:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातको शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2019 1:24AM | Updated Date: Jun 1 2019 1:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज दुविधा और उलझन की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन यह बस उपरी आवरण है, जैसे ही स्थिति साफ़ होगी, आप वास्तविकता को देख पाएंगे। शुरुआत में सब कुछ उलझा हुआ सा लगेगा, लेकिन समय के साथ साथ सब ठीक होगा, अपना समय लें और चलते रहें। आपको सफलता मिलेगी। परिवर्तन तो जरुर होंगे लेकिन आपके भविष्य के लिए शुभ साबित होंगें।

कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- आप पिछले कई दिन से स्वास्थ्य सम्बन्धी छोटी छोटी परेशानियों से परेशान हो रहे हैं ,आज ये समस्यायें आपके सामने और भी गंभीर रूप में प्रस्तुत होंगी। अभी इस स्थिति का समाधान कर लें क्योंकि ऐसा हो सकता है कि ये किसी बड़ी समस्या का शुरूआती लक्षण हो, इसीलिए इसे बढने का मौका न दें। अपने स्वास्थ्य, फिटनेस तथा खाने सम्बन्धी मामलों का विशेष ध्यान रखें।
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल- आज आप बहुत सारे कामों में व्यस्त रहेंगे और इसके कारण आप अपने पार्टनर की छोटी सी बात पर भी चिडचिडे हो जायेंगे। वे बातें जो आपको पहले अच्छी और सभ्य लगती थी, अब आपको अच्छी नही लगेंगी। इस चिडचिडे स्वभाव से मुक्ति पाने के लिए आपके पास सबसे अच्छा रास्ता यही है कि आप काम से छुट्टी लेकर ख़ास अपने लिए कुछ करें जैसे एक्सरसाइज या सुन्दरता बढाने के लिए कुछ। इससे आपको अच्छा लगेगा। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल- यदि आपने नौकरी के लिए आवेदन किया है, तो कंपनी से इसकी जाँच करें। आपको नौकरी से संबध में एक अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि भी आपको आज मिल सकती है। यह निवेश के किसी भी प्रकार के लिए एक शुभ दिन है। अगर आप संपत्ति खरीदने के लिए योजना बना रहे है, तो आज का दिन सौदे के लिए अनुकूल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »