19 Apr 2024, 07:08:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातको शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2019 1:20AM | Updated Date: Jun 1 2019 1:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्रयास करने वाले भी पहले व्यक्ति बनें और उसका श्रेय लेने में भी आगे रहें। अपने आप को ज्यादा ना थकाएं और कम महत्वपूर्ण विषयों के लिए अधिक मेहनत ना करें। दूसरों को अच्छी ना लगने वाली बातें कहकर उनका दिल ना दुखाएं।

मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- आपको अब धीरे धीरे यह बात समझ में आ पा रही है कि आपको अपने खाने के पैटर्न और अपनी जीवनशैली में कुछ बहुत बड़े बदलाव करने की जरूरत है लेकिन आप इस बारे में संदेह के कारण कोई पक्का निर्णय नही ले पा रहे। आज आपके सारे संदेह दूर हो जायेंगे और आप एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए आवश्यक सभी कदम उठा पायेंगे।आपको इस बारे में अपने आसपास रहते किसी आदमी से प्रेरणा भी मिलेगी।
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल- अगर आपको लगता है कि आपको रोमांटिक सम्बन्ध अथवा आकर्षक होने के मामले में कम आंका जाता है तो अब समय आ गया है कि आप इस बारे में कुछ करें। यह कल्पना करने की कोशिश करें कि आप कैसे दिखना चाहते हैं और कैसे पार्टनर बनना चाहते हैं। इससे आपको यह तय करने में मदद मिलेगी की आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किस रास्ते पर चलना है। जीवन में आने वाली हर चीज को लेकर सहज रहें। 
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल- आप समस्या पैदा नहीं करते, लेकिन आज आप अपने को घिरा हुआ पाएंगे। आप अपना आपा खो सकते है। आप अपने को शांत बनाए रखे और समस्याओं को एक एक करके निपटे। आपको देर तक अपने कार्यालय में कार्य करना पड़ सकता है। शाम तक की अपनी प्रतिबद्धताओं को रद्द कर दे। अपने कार्य को ढंग से समाप्त करने की और ध्यान लगाएं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »