23 Apr 2024, 19:01:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातको शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2019 1:18AM | Updated Date: Jun 1 2019 1:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किसी भी काम को तुरंत तैयार होकर शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लेना ही ठीक होगा। आपके लिए कल्पनात्मक सा समय है। इसीलिए रोमांस का आनंद लें। रोमांस में कल्पना लाने से आपके लिए अच्छा होगा लेकिन अगर आप ऑफिस में भी यही करने की कोशिश करेंगे तो परिणाम अच्छे नही होंगे।

वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- आज इस बात की सम्भावना है कि आपको साझे प्रयोग की किसी चीज से त्वचा का संकर्मण हो जाए। इसीलिए, अपने नहाने धोने तथा साफ़ सफाई की चीजों को ध्यानपूर्वक अलग तथा साफ़ सुथरा ही रखें। दरअसल, अब आपको अच्छे स्वास्थ्य के लिए अतिरिक्त साफ़ सफाई रखनी होगी। आपको अपनी आँखों को भी धूल-मिटटी से बचाना होगा नही तो आँखों में भी एलर्जी की समस्या हो सकती है।
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल- आपको अपने पार्टनर को बिना कोई शर्त प्यार और समर्थन देना होगा। आपको कुछ ऐसी चीज के बारे में पता चल सकता है जो आपको नुक्सान पहुंचा सकती है लेकिन आपको अपनी प्राथमिकताएं ध्यान में रखते हुए पार्टनर के साथ सहानुभूति से पेश आना होगा। आप पायेंगे कि इससे आपका रिश्ता मजबूत हुआ है। अपने पार्टनर को जांचने में कठोर न बनें बल्कि आपके रिश्ते में इस तूफानी समय से निकलने के लिए आपको समझदारी से काम लेना होगा जिसमें उनकी बात प्यार से सुनना भी शामिल है। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल- आपका मन अभी आनंद और प्रेम की तरफ भाग रहा है, हालाँकि इसके विपरीत आपका मन हमेशा कार्यो में उलझा रहता है। लेकिन यह ठीक है, काम से एक दिन की छुट्टी ले और अपने दिन का आनंद लें। ज्यादा चिंता न करे, क्योकि आपको आनंद लेने और कार्य करने की सीमा ज्ञात है । कार्यस्थल पर प्रबंधन आपके काम से बहुत प्रभावित है और आपको पदोन्नति भी मिल सकती है
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »