24 Apr 2024, 23:56:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातको का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 1:47AM | Updated Date: May 31 2019 1:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप बदली हुई भूमिका में हैं, आप बेहतर वक्ता तो हमेशा से रहे ही हैं,अब आप बेहतर श्रोता भी बन गये हैं। अब सबको यह पता चल जाएगा कि आप आत्म केन्द्रित नहीं हैं और दूसरों की भलाई के लिए भी काम करने की इच्छा रखते हैं। एक चालीस वर्षीय महिला आपकी बहुत मदद करेगी।

कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- आप अपने रूटीन को बदलने के बारे में सोच रहें हैं। लेकिन अच्छी तरह से सोचे बिन इसे न बदलें। आप भविष्य के बारे में सोचते हुए अपने वर्त्तमान को भुला देते हैं। इससे बचें अपनी वर्तमान जीवनशैली में फिलहाल कोई बदलाव न करें,उस का मजा लें। अगर आप अकेले रह रहें हैं तो आपकी सेहत पूरी तरह आपके हाथों में है।
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल- आज कोई अन्य व्यक्ति आपके प्यार के जीवन में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकता है। यह आप पर निर्भर करता है की वो कितना सफल होंगे। अगर आप उनकी बातो को सुनते और प्रभावित होते है, तो ये आपके प्रेम प्रसंग को नीचे की तरफ धकेल सकता है, इसके अलग अगर आप बाहरी व्यक्ति की बातो पर ध्यान न दे तो ये आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल- आज आप व्ययसायी की तरह सोचेंगे और धन पर नियंत्रण रखेंगे। इसका परिणाम यह होगा की धन तो संचित होगा पर आपके परिवार के खर्चे बढ़ेंगे जिसका उत्तर आपको ढूढ़ना होगा। असुरक्षा की भावना की वजह से आप जरुरत के खर्चो पर भी लगाम लगाने की कोशिश कर सकते है। इस तरह की कृपणता की प्रवृत्ति से आपको बचना होगा क्यों की आपका धन प्रवाह सुचारू रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »