25 Apr 2024, 07:00:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातको का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 1:45AM | Updated Date: May 31 2019 1:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी सोच आज अद्भुत रूप से साफ़ और स्पष्ट है और आज आप अपने कार्यों के आने वाले समय में लाभ का बिलकुल ठीक अंदाजा लगा पायेंगे। इसीलिए आज का दिन आपके रास्ते में आने वाले अवसरों और निवेश का मुलांकन करके किसी सही निर्णय पर पहुंचने के लिए बिलकुल ठीक है। आप आज अपने आसपास के लोगों में से भी अपने शुभचिंतकों को पहचान पायेंगे।
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- आज आपको यह बात समझ आ जायेगी कि केवल जीवनशैली में छोटे छोटे बदलाव लाने भर से ही आप अधिक खुशहाल और स्वस्थ जीवन बिता सकते हैं। जिस आदत के बारे में आप जानते हैं कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है, उसे छोड़ दें। आप अपने भीतर उसे छोड़ने की ताकत महसूस कर सकते हैं। अगर आप पहले से ऐसी कोई आदत छोड़ चुके हैं तो अब आपको इन बदलावों का अच्छा असर अपने शरीर और मन दोनों पर दिखना शुरू हो जाएगा।
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल- आज आपके सम्बन्ध को एक नया रूप मिलेगा। आप पूरा दिन अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे और आपको उनकी कुछ नई खूबियाँ भी पता चलेंगी जिससे आपकी ख़ुशी दुगुनी हो जायेगी। आप उनके प्रति बेहद लगाव महसूस करेंगे और आगे चलकर उनके साथ विवाह का फैसला भी ले सकते हैं। हालाँकि कुछ चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं, उनसे आपको सावधान रहना होगा।
 
मकर कैरियर और धन राशिफल- आप कुछ समय से अपनी विलम्ब परियोजनाओं के लिए धन संचित कर रहे थे और अब अपनी योजनाओ के क्रियान्वयन का ये सही समय है। जब आप कुछ वस्तु खरीदने जायेंगे तो हो सकता है की आप कुछ बड़ी एवं सुव्यस्थित चीज को देखकर उसे खरीदने की सोचे परन्तु आपको अपने बजट के भीतर रहकर ही काम करना है। व्यय आज अपरिहार्य हैं, लेकिन आज अनाव्यशक चीजों पर खर्च करने से बचे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »