29 Mar 2024, 08:00:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातको का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 1:42AM | Updated Date: May 31 2019 1:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन बदलाव के नाम रहेगा। आपकी मुलाकात ऐसी किसी आदमी से हो सकती है जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलावों का या तो खुद कारण बनेगा या बदलाव लाने वाले लोगों से मुलाकात का माध्यम बनेगा। हालाँकि, सभी बदलाव आपके लिए अच्छे नही रहेंगे। इससे पहले कि आप बदलाव को स्वीकार कर आगे बढ़े, आपको यह भी देखना होगा कि क्या यह बदलाव आपके लिए आने वाले समय में लाभकारी साबित होंगे
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- आज का दिन आपके स्वास्थ्य और फिटनेस कार्यक्रम में बदलाव के लिए बिलकुल उपयुक्त है। आप आज नयी शारीरिक एक्सरसाइज और दुसरे कार्यकलाप शुरू कर सकते हैं। आज आपमें अपने स्वास्थ्य की विशेष देखभाल का जोश देखने को मिलेगा हालाँकि आपको यह भी समझना चाहिए कि आपका मानसिक स्वास्थ्य काफी हद तक शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ा है और एक में दिक्कत होने पर दूसरा ठीक नही रह सकता।
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल- सभी पक्षों से प्रतिबद्धताओं की वजह से आप एक बहुत व्यस्त जीवन जी रहे थे। आज आप पर दबाव कुछ कम हो सकता है। इस अवसर को आराम करने या आपने साथी या परिवार के साथ ख़ुशी से बिताये। आपको परिचित चीजों से आनंद की अनुभूति होगी। आप अपने साथी के साथ घर पर एक शांत शाम का आनंद उठाएँ बजाय की आप बाहरी चीज़ो या बाहर आनंद उठाने जाए। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल- आज आप अपने वित्त के संबंध में दुविधा की स्थिति में रहेंगे। विरोधाभासी ग्रहों के प्रभाव की वजह से अलग अलग दिशाओं में आपका अंतर्मन भागेगा। आप महंगी खरीदारी के बारे में सोचेंगे, लेकिन आखिरी समय में अंतिम निर्णय लेने में आपको मुश्किल हो सकती है। इस तरह की दुविधा आपके निवेश में भी प्रतिबिंबित होगी। यह आप के आस पास के लोगों को भी प्रभावित और असहज करेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »