28 Mar 2024, 16:39:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातको का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 1:40AM | Updated Date: May 31 2019 1:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज दुविधा और उलझन की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन यह बस उपरी आवरण है, जैसे ही स्थिति साफ़ होगी, आप वास्तविकता को देख पाएंगे। शुरुआत में सब कुछ उलझा हुआ सा लगेगा, लेकिन समय के साथ साथ सब ठीक होगा,अपना समय लें और चलते रहें। आपको सफलता मिलेगी। परिवर्तन तो जरुर होंगे लेकिन आपके भविष्य के लिए शुभ साबित होंगें।

सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- आपके शरीर ने आपका बहुत साथ दिया है और लगातार आपके लिए काम करता रहता है। इसीलिए आपके लिए भी यह कोई बड़ी बात नही होनी चाहिए कि आप अपने शरीर के लिए कुछ करें। आपको खूब एक्सरसाइज और अच्छी नींद लेनी चाहिए। अगर आपके शरीर को सामान्य काम करने में भी कोई तकलीफ आ रही है तो इसे ठीक रखने के लिए सावधानी बरतें। ऐसी एक सावधानी है –पानी की मात्रा बढाना।
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल- आपका अपने जीवन साथी के साथ लगाव काम के दबावों के चलते कम होता दिखाई दे रहा है लेकिन आप इस को अर्थपूर्ण बनाने के लिए अपनी कोशिश तो कर ही सकते हैं। अगर आप इस सम्बन्ध को लेकर गंभीर हैं तो आपको उसी आकर्षण को वापस पाने की कोशिशें करनी हैं नही तो अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें ।अगर किसी का आपके लिए अधिक महत्व ही नही है तो व्यर्थ के प्रयासों में समय क्यों नष्ट करना
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल- हालाँकि आप अपने कार्य क्षेत्र से संतुष्ट है और आगे की तरफ जा रहे है लेकिन ये समय अपना हुनर, रचनात्मकता एवं प्रतिबद्धता को दिखाने का है और हो सकता है की आपको अपनी परिवार की प्रतिबद्धता को पीछे छोड़ना पड़े लेकिन ये आपके करियर को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अगर आप इस काम को सही ढंग से कर पायेंगे तो ये आपको उस मंजिल तक ले जा सकता है जिसकी आपने कल्पना भी न की होगी। आपको अपने घर और कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बिठाना होगा ताकि आप दोनों क्षेत्रो का आनंद उठा सके।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »