18 Apr 2024, 05:48:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातको का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 1:31AM | Updated Date: May 31 2019 1:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन संकेत दे रहा है कि आज आप खूब आनंद उठाएंगे,लेकिन बेहतर यही होगा कि सुबह कुछ समय निकालकर अपने कल के शेष कार्यों को पूरा कर लें। अपने कार्यकर्म की योजना अपने परिजनों के कार्यक्रम के अनुसार ही बनाएं ताकि बाद में कोई ग़लतफ़हमी या समस्या ना आये।
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- आपको अपने खाने,खासकर जो आप सुबह सुबह खा रहे हैं, उसे लेकर सावधान रहना होगा। जल्दी में खाने या बाहर किसी रेस्टुरेंट आदि में खाने से तबियत बिगड़ सकती है। इसीलिए खुद अपने लिए हल्का और ताजा खाना बनाने की कोशिश करें। अपने खाने पर ध्यान दें, आपको बहुत जल्दी इसका असर दिखाई देने लगेगा।
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल- अगर आप अपने रिश्ते को व्यवस्थित करना चाहते हैं, तो आज का दिन सर्वोत्तम है। अपने परिवार के मध्य में अपने आप को व्यक्त करें। आपके ग्रहों की स्थिति के कारण आप में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा जिससे की आपका परिवार खुश होगा। आज अपनों के साथ जश्न मनाने का एक बढ़िया दिन है। अपनी देखभाल और चिंता को दिखाने के लिए अपने परिवार के साथ समय बिताएं। आप के इन भावो को देखकर वे बहुत खुश होंगे। 
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल- आज उत्तरार्द्ध में एक व्यापारिक यात्रा आपको करनी पड़ सकती है। यह बौद्धिक विवेक को बढ़ाने के लिए एक महान अवसर होगा। अगर आप अपने आप को बोझिल महसूस कर रहे है, तो पूर्वाद्ध में अवकाश लेकर अपने आप को तैयार करे की किस तरह से आप अपने आप को औरो के सामने प्रस्तुत करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »