19 Apr 2024, 05:40:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातको का गुरूवार का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2019 1:13AM | Updated Date: May 30 2019 1:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस समय आपके जीवन में पुराने सम्बन्ध और संपर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आपके ऊपर हर जगह बहुत अच्छा कार्य करने का काफी दबाव होगा लेकिन आपको यह समझने की जरुरत है कि ज्यादा दबाव आपके खुद के तय किये हुए बहुत ऊँचे मानकों के कारण है। ईमानदारी और एकाग्रता आपको बहुत आगे ले जायेगी,लेकिन अपने आदर्शों और यकीन पर कायम रहें।
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- ऑफिस में बढ़ते तनाव से आप काफी परेशान हैं और यह परेशानी आज आपके शरीर में दर्द और खिंचाव तथा बैचैनी के रूप में प्रकट होगी। ऑफिस के इस दबाव को अकम करने के लिए आपको खुद को अधिक व्यवस्थित करना होगा, दुसरे, जंक फ़ूड खाने से समस्या कम नही हो जायेगी। फिलहाल आराम के लिए ध्यान करें या मसाज की अपॉइंटमेंट लें।
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल- आप जहां कहीं भी जाते हैं आपको अपने बीते हुए दिनों की याद दिलाने वाला कुछ न कुछ मिल ही जाता है जहां आपने अपने प्रियतम के साथ प्यार भरा समय बिताया था। यह तो कहा ही जा सकता है कि अब वह पुरानी बात नही रही है। उन बातों के लिए अपना मन दुखी न करें, कुछ चीजों को चाहते हुए भी नही बदला जा सकता इसीलिए उन्हें वैसे ही रहने दें जैसी वे हैं। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल- आज कार्य क्षेत्र में आप किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते है, लेकिन अपने सहकर्मियों की आलोचना न करे। आप ग्रहों के प्रभाव की वजह से तनाव और गुस्से में आ सकते है और आप इसकी भड़ास अपने सहयोगियों पर निकाल सकते है। इसकी वजह से आपके कार्यस्थल में अनावश्यक और अतिरिक्त तनाव पैदा होगा और यहां तक ​​कि वह आपके स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है, अतः इसे आप दूर रहने का प्रयास करे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »