24 Apr 2024, 07:37:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातको का गुरूवार का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2019 1:11AM | Updated Date: May 30 2019 1:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी सफलता हासिल करने की इच्छा आज और बलवती होती जायेग। आप आज अपनी लिखित और वक्ता कला में सुधार के लिए कोशिश कर सकते हैं। सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स पढ़ें या किसी कुशल आदमी से मार्गदर्शन ले लें। हालाँकि इन सबके चक्कर में उनकी भी उपेक्षा ना करें जो लम्बे समय से आपके ध्यान और समय की प्रतीक्षा में हैं।
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- यह आपके लिए खासी शर्मिंदगी उठाने वाली स्थिति हो सकती है कि आपको अचानक अप्रत्याशित रूप से बहुत तेज गुस्सा आ जाए। अपने इस रिएक्शन के लिए अब अपने दिमाग पर जोर न डालें। गलतियाँ करने वाले आप अकेले नही हैं और गलतियाँ सबसे हो जाती हैं। पिछले कुछ दिनों से आप जिस भावनात्मक तूफ़ान से गुजर रहें हैं, यह उसका नतीजा भी हो सकता है। सबसे पहले उसका समाधान करने की कोशिश करें।
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल- आपके रिश्ते में हाल-फिहाल काफी उलझनें रही हैं और आप अपने पार्टनर के इशारे या जो वह आपको समझाना चाह रहे हैं वह नही समझ पाए हैं। आज आपको अपने पार्टनर के बारे में कोई ऐसी सूचना मिलेगी जिससे आपको स्थिति को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। आप इसके आधार पर कोई निर्णयात्मक कदम भी उठा सकते हैं लेकिन ऐसा करते हुए भी शांति बनाये रखें।
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल- आपके कार्यस्थल पर कोई अपने घमंड में अपनी उपलब्धियों को गिना सकता है, परन्तु आप बुरा न माने क्यों की वह आपको बुरा महसूस कराना चाहता है। आपने इस अनुपात में पहले ही इन उपलब्धियों को छुआ है। वित्तीय मोर्चे पर आप को पहले ही आपकी जरुरत या उससे ज्यादा ही मिला है जिसे आप संजोके रख सकते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »