29 Mar 2024, 16:51:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातको का गुरूवार का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2019 1:11AM | Updated Date: May 30 2019 1:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस समय आपको जीवन में दो ही विकल्प मिलेंगे और दोनों में से किसी एक को भी छोड़ना आपके लिए समान दर्दनाक होगा। आपको अब अपने दिल की सुननी चाहिए। अपने खाली समय में अपने लक्ष्यों की सूची बनाएं.लेकिन उनकी प्राथमिकताएं भी तय करें। आपकी महत्वकाक्षाएं बढ़ गई हैं और आप उन्हें जितनी जल्दी हो सके,पूरे कर लेना चाहते हैं।
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- इस समय आपको अपने मन की बात सुननी चाहिए। आप पिछले कई दिनों से इसे नजरअंदाज करते आ रहें हैं कि आपका दिमाग आपको क्या कहने की कोशिश कर रहा है ताकि कोई आपको वहमी न समझ ले लेकिन अगर आप अपने दिमाग को थोडा सा खोलें तो पायेंगे कि यह असंभव नही है। आप यह तो हमेशा से जानते हैं कि आपको करना क्या है |आज यह पक्का हो जाएगा कि आप यह अपने दम पर आराम से कर सकते हैं। जैसे ही आप अपना पहला निर्णयात्मक कदम उठाएंगे आपका सारा मानसिक तनाव ख़त्म हो जाएगा। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल- जीवन के अन्य पहलुओं से बाहरी तनाव और कार्य का तनाव आपके रिश्ते की स्थिति को प्रभावित करेगा। अगर आप अपने रिश्तो की एहमियत को समझेंगे और अपने कार्य क्षेत्र और अपने रिश्तो को अलग अलग रखेंगे तो काफी हद तक इस तूफान का आप आसानी से सामना कर लेंगे। आपका साथी आज काफी हद तक एक सहायक की भूमिका में आपके लिए रहेगा, लेकिन इस तथ्य और अपने साथी की उपयोगिता को जानने में आपको काफी लम्बा समय लग जायेगा। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल- आप एक लंबे समय से सीधे और संकीर्ण रास्ते में कठिन काम कर रहे है, लेकिन आज आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए प्रवंचना या चतुराई का सहारा ले सकते है, हालाँकि ये एक अनावश्यक जोखिम है। लोग आसानी से आपके तंत्र को पहचान लेंगे और इसे अपराध के रूप में लेंगे और आपने सालो से जो प्रतिष्ठा कमाई है वो आप गवां सकते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »