29 Mar 2024, 12:34:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातको बुधवार का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2019 1:40AM | Updated Date: May 29 2019 1:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमे से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा। आज अपनी किसी एक या अधिक दोस्तों की परेशानी में मदद भी करने वाले हैं। दूसरी ओर,एक दोस्त आपके ऊपर अपना गुस्सा भी निकल सकता है लेकिन बुरा ना मानें। उस दोस्त की अपनी कुछ परेशानियां चल रही अहिं और इसीलिए वह ऐसे व्यवहार कर रहा है। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- जहां तक आपके स्वास्थ्य और फिटनेस रूटीन का सवाल है, आप कुछ दिनों से लापरवाही कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि आप वापस ट्रैक पर आ जाएँ नही तो आपने अपनी फिटनेस को लेकर जो-जो प्रयास किये हैं वे सब व्यर्थ हो जायेंगे। हालाँकि यह भी ध्यान रखें कि इसे लेकर खुद को बहुत अधिक परेशान नही करें नही तो जल्दी ही आपका जोश ख़त्म हो जाएगा। सब चीजों को लय में वापस आने के लिए केवल जिम में 30 मिनट बिताना काफी होगा।
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल- आज आपको यह बहुत अच्छे से समझ आ जाएगा कि आप क्या चाहते हैं और आपकी किसी भी सम्बन्ध से क्या अपेक्षाएं हैं। आपको यह भी महसूस हो सकता है कि आपके लक्ष्य आपके पार्टनर के साथ मेल नही खाते लेकिन कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले आपको मतभेद बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। आपकी समझाने -मनाने की शक्ति बहुत अच्छी है इसीलिए आपको उसका प्रयोग करना चाहिए। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल- आपको सर्वशक्तिमान के संदेश अपने किसी निकट के व्यक्ति से मिल रहे हैं। उन्हें प्राप्त करने के लिए ग्रहणशील रहे और निर्देशो का पालन करने की कोशिश करे। आपको अपने कार्य योजना में परिवर्तन करना होगा ताकि कोई गलती न हो जिसे आप पूर्ववत नहीं कर सकते है। वित्तीय स्थिति और खर्च में अच्छा संतुलन बना रहेगा, हालाँकि आप खर्चीले साबित हो सकते है परन्तु तब भी अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »