20 Apr 2024, 11:34:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातको का मंगलवार का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2019 1:07AM | Updated Date: May 28 2019 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप विशेषकर हलके फुल्के मूड में रहेंगे। सब समस्याओं का सामना चेहरे पर मुस्कराहट के साथ करेंगे। आज किसी विवाद में मैत्रीपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका भी अदा कर सकते हैं। आपकी मौजूदगी से ख़ुशी और रोनक रहेगी और शाम को पार्टी की जान बने रहेंगे। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- आज आपके दिमाग में केवल सुन्दरता सम्बन्धी ख्याल छाए हुए हैं, आज आप कई सौन्दर्य ट्रीटमेंट के लिए तैयार हैं। इनमे एन्टी-एजिंग मसाज से लेकर कोई कोस्मेटिक सर्जरी तक शामिल हो सकती है। आप सुंदर बने रहने के लिए अपनी जीवन शैली में भी कई बदलाव करने वाले हैं, आपके स्तर पर हालाँकि यह सब कुछ तारीफ़ के लायक है लेकिन यह भी समझें कि हर आयु कि अपनी एक ख़ूबसूरती होती है और हमेशा खुद को अपनी वास्तविक आयु से छोटा दिखाने की कोशिश करना जरूरी नही है।
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल- अब यह जरुरी है की आप अपनी आवश्यकताओं और इच्छाओं को स्पष्ट तरीके से अपने साथी को बताएँ। आपका संचार काफी अस्पष्ट रहा है, जिसने प्रेम और रिश्तो में भ्रम की स्थिति पैदा की है। आज का दिन सभी गलतफहमी को दूर करने और अपने रिश्ते के जीवन की शक्ति को नवीनीकृत करने के लिए एकदम सही है। अपने साथी से कुछ सीख सकते हैं, जो की पूरी तरह से अनपेक्षित और आप को आश्चर्य चकित करने वाला होगा। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल- आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ भ्रमित है और काफी समय से कुछ प्रश्न आपकी परेशानिया बढ़ा रहे है। आज इसका हल आपको नजर आ सकता है। आप इस विचार पर अडिग रहे और समाधान निकलने की कोशिश करे चाहे वह कितना भी अटपटा या अजीब लगे। अगर आप कुछ जोखिम लेंगे तो आपको अत्यधिक लाभ होगा जो अपने सोचा भी न होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »