28 Mar 2024, 17:10:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मेष राशि के जातको का मंगलवार का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2019 1:00AM | Updated Date: May 28 2019 1:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है। आप अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं,काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं, या कोई ऐसा काम जिसे आप लम्बे समय से टाल रहे हैं,को भी शुरू कर सकते हैं। आज शाम खेल और मौज मस्ती के नाम रहेगी अपने नए-पुराने दोस्तों के साथ समय बितायें और मजे करें। खरीदारी में विशेष आनंद आएगा।

मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- आपको अब धीरे धीरे यह बात समझ में आ पा रही है कि आपको अपने खाने के पैटर्न और अपनी जीवनशैली में कुछ बहुत बड़े बदलाव करने की जरूरत है लेकिन आप इस बारे में संदेह के कारण कोई पक्का निर्णय नही ले पा रहे। आज आपके सारे संदेह दूर हो जायेंगे और आप एक स्वस्थ जीवनशैली के लिए आवश्यक सभी कदम उठा पायेंगे|आपको इस बारे में अपने आसपास रहते किसी आदमी से प्रेरणा भी मिलेगी।

मेष प्यार और संबंध राशिफल- अगर आप सावधान नही रहेंगे तो कोई तीसरा पक्ष आपकी लव लाइफ में काफी हस्तक्षेप कर सकता है और गंभीर गलतफहमियां पैदा कर सकता है। आपको अपनी और पार्टनर की भी भावनाओं का विशवास करना सीखना चाहिए। दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान देने की बजाय अपनी भावनाओं पर अधिक ध्यान दें। आपको जो प्रोफेशनल मुद्दे परेशान करते हैं उनके बारे में भी अपने पार्टनर से भी बात करनी चाहिए।

मेष कैरियर और धन राशिफल- आप समस्या पैदा नहीं करते, लेकिन आज आप अपने को घिरा हुआ पाएंगे। आप अपना आपा खो सकते है। आप अपने को शांत बनाए रखे और समस्याओं को एक एक करके निपटे। आपको देर तक अपने कार्यालय में कार्य करना पड़ सकता है। शाम तक की अपनी प्रतिबद्धताओं को रद्द कर दे। अपने कार्य को ढंग से समाप्त करने की और ध्यान लगाएं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »