28 Mar 2024, 18:27:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातकों का शुभ साप्ताहिक राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 2:13AM | Updated Date: Apr 21 2019 2:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपके लिए लाभकारी दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार-जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। कार्य में पदोन्नति होगी। मित्रों के साथ बाहर जाना होगा। 
सामान्य
इस सप्ताह की शुरुआत में आप थोड़े नेगेटिव रहेंगे। इसका असर आपके काम पर दिखेगा। सप्ताह की शुरुआत में आप काम से काम रखें। प्रोफेशनल स्तर पर लोगों से ज्यादा बहसबाजी करने से बचें। 
धनु व्यवसाय और करियर
इस सप्ताह आपको व्यवसाय या नौकरी में अपनी प्रतिबद्धता बढ़ानी होगी, क्योंकि शुरुआत में मन की व्याकुलता के कारण आपका ध्यान कम हो जाएगा। निर्णय लेने में भी आप असमंजस की स्थिति का सामना करेंगे।
धनु प्रेम और संबंध
सप्ताह की शुरुआत में आपको संबंधों में कुछ खास आनंद नहीं मिलेगा। मन में थोड़ी अशांति रहेगी, जो संबंधों में दूरी बढ़ाने का काम करेगा। 
धनु धन और वित्त
वर्तमान में आपकी आय काफी सीमित होगी, इस कारण आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से परिवार के सदस्यों की खुशी के लिए कोई महंगी चीजें खरीदने या उनके साथ घूमने-फिरने में समय बीतेगा।
धनु शिक्षा और ज्ञान
इस दौरान विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति समग्र उत्साह बना रहेगा, लेकिन शुरुआत थोड़ी खराब है। खासकर सप्ताह के पहले तीन दिनों में आप अध्ययन से विमुख रहकर आत्ममंथन पर ध्यान देंगे। 
धनु स्वास्थ्य
सप्ताह के पहले तीन दिनों में मानसिक परेशानी होने के कारण आपको कोई बड़ी समस्या तो नहीं होगी, लेकिन विचारों की अधिकता के कारण मन व्याकुल रहेगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »