19 Apr 2024, 07:56:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

 शुभ विक्रम संवत-2076, नाम-परिधावी। शक संवत- 1941, हिजरी सन- 1440 मु. मास शाबान तारीख 07। उत्तरायण अयन, वसंत ऋतु। चैत्र मास, शुक्ल पक्ष। सूर्योदय -प्रात: 06.09.50, सूर्यास्त-सायं: 06.40.06। चंद्रोदय- दोप. 12.33, चंद्रास्त-अर्धरात्रि 02.11। तिथि-प्रात: 11.41 तक अष्टमी पश्चात नवमी। नक्षत्र-प्रात: 8.58 तक पुनर्वसु पश्चात पुष्य नक्षत्र। योग-प्रात: 10.53 तक सुकर्मा पश्चात धृति योग। सूर्योदयकालीनकरण -प्रात: 11.41 तक बव पश्चात बालव करण। चंद्रमा-दिवस पर्यंत कर्क राशि में रहेंगे। शुभ चौघड़िया -शुभ प्रात: 7.43 से 09.17 तक एवं चंचल, लाभ व अमृत दोप. 12.24 से 5.06 तक। खरीदारी एवं स्थिरता के लिए -शुभ समय में महाष्टमी व महानवमीं का पूजन कर सकते हंै। समस्त जातकों के लिए तोतापरी रंग शुभ रहेगा। टालने योग्य समय (समस्त राशि) -प्रात: 09.17.24 से 10.51.11 तक निर्णयात्मक कार्य करने से बचें। दिशाशूल- आवश्यक होने पर ही पूर्व दिशा की यात्रा मीठे भात खाने के बाद करें। व्रत/पर्व एवं तीज त्योहार- श्रीदुर्गा अष्टमी। महाअष्टमी पूजन। नवरात्र अष्टमी व नवमी तिथि। नागणेची माता महोत्सव (राज.)। अशोकाष्टमी। श्री तारा जयंती। भवानी उत्पत्ति। अशोक कलिका प्राषन। मेला बाहु फोर्ट (जम्मू)।  मेला नैनादेवी(हिप्र)। मेला कांगड़ा देवी (हिप्र)। श्री रामनवमी पर्व। श्रीराम जयंती। श्री दुर्गा नवमी। महानवमी पूजन। चैत्र (वासंतिक) नवरात्र समाप्त। अन्नपूर्णा परिक्रमा समाप्त। रवि पुष्य अमृत योग प्रात: 08.58 मि. से दिवस पर्यंत। भद्रा-दोप. 01.23 मि. से अर्धरात्रि 12.33 तक (भूलोक)। आज बाजार व्यापार -आज बाजार में तेजी का रुख रहेगा। सुपारी, घी, अनाज, लौंग, जायफल व किराना वस्तुओं में तेजी बनेगी। आज के लिए टेवा - आज जन्मे बच्चों का जन्म चांदी के पाये में होगा। दिवस पर्यंत कर्क राशि रहेगी । जन्माक्षर ही, हू, हे, हो, डा रहेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »