29 Mar 2024, 17:22:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

शुभ विक्रम संवत-2076, नाम-परिधावी। शक संवत- 1941, हिजरी सन-1440 मु. मास शाबान तारीख 06। उत्तरायण अयन, वसंत ऋतु। चैत्र मास, शुक्ल पक्ष। सूर्योदय -प्रात: 06.10.43, सूर्यास्त-सायं: 06.39.43। चंद्रोदय-प्रात: 11.31, चंद्रास्त-अर्धरात्रि 01.21। तिथि-दोप. 01.23 तक सप्तमी पश्चात अष्टमी। नक्षत्र -प्रात: 09.53 तक आद्रा पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र। योग -दोप. 01.22 तक अतिगंड  पश्चात सुकर्मा योग। सूर्योदयकालीनकरण-दोप. 01.23 तक वणिज पश्चात विष्टिकरण। चंद्रमा - अर्धरात्रि 03.14 मि. तक मिथुन राशि में रहेंगे पश्चात कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। शुभ चौघड़िया -चंचल, लाभ व अमृत प्रात: 06.10 से 10.51 तक, शुभ दोप. 12.25 से 01.58 तक एवं चंचल दोप. 05.06 से सायं: 06.39 तक। खरीदारी एवं स्थिरता के लिए -शुभ समय में अन्नप्रासन्न संस्कार कर सकते हंै। समस्त जातकों के लिए बैंगनी रंग शुभ रहेगा। टालने योग्य समय (समस्त राशि)-प्रात: 10.51.35 से दोप. 12.25.13 तक निर्णयात्मक कार्य करने से बचें। दिशाशूल -आवश्यक परिस्थिति में ही पश्चिम दिशा की यात्रा शकर खाने के बाद करें। व्रत/पर्व एवं तीज त्योहार-अन्नपूर्णा परिक्रमा प्रारंभ। भास्कर दमनक पूजा। नवरात्र सप्तमी तिथि। नागणेची माता महोत्सव (राज.)। भद्रा-दोप. 01.23 मि. से अर्धरात्रि 12.33 मि. तक (भूलोक)। विशेष-नवरात्र सप्तमी तिथि पर देवी को खीरान्न भोग लगाने से धन-धान्य की कमी नहीं रहती। आज बाजार व्यापार- आज बाजार में मंदी रहेगी। रूई, कपास, पटसन, बारदाना, कॉटन, तेल, इस्पात आदि में कामकाज कमजोर रहेगा। शेयर बाजार में मंदी रहेगी। सॉफ्टवेयर, मीडिया, सूचना प्रौद्योगिकी व बैंक के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहेगा। आज के लिए टेवा -आज जन्मे बच्चों का जन्म चांदी के पाये में होगा। अर्धरात्रि 03.14 तक मिथुन पश्चात कर्क राशि रहेगी। जन्माक्षर छ, के, को, ह, ही रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »