19 Apr 2024, 03:15:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

जानिए कैसा रहेगा आपका सप्‍ताहिक राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2019 2:12AM | Updated Date: Apr 7 2019 2:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष-सप्ताह में आर्थिक परेशानियां बनी रहेंगी। कर्ज की स्थितियां भी बन सकती हैं। फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रखे। व्यापार-व्यवसाय में यथास्थिति बनी रहेगी। मंदी का दौर बरकरार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नकारात्मकता बढ़ेगी। संयम एवं विवेक से काम लें। अनावश्यक विवादों से बचे। उपाय-देवी कवच का पाठ करें। शुभ रंग : लाल। शुभांक :6
 
वृषभ-सप्ताह शुभफलदायी रहेगा। नए भवन, भूमि एवं मकान की योजना साकार होगी। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। मान-सम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी। प्रेम संबंधों में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक एवं मनोरंजन स्थलों की यात्राएं होंगी। शासकीय कर्मचारियों को पारदर्शिता व ईमानदारी से काम करना होगा। उपाय-दुर्गा मंदिर में गुलाब के फूल चढ़ाएं। शुभ रंग : सफेद। शुभांक : 2
 
मिथुन-सप्ताह मध्यम फलदायी रहेगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें शनै: शनै कम होंगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हड़बड़ी में बड़ा निर्णय न लें। उपाय-देवी मंदिर में श्रीफल चढ़ाएं। शुभ रंग : गुलाबी। शुभांक : 8
 
कर्क-शारीरिक स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा। नियमितता बनाए रखें। सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियां तेज होंगी। आमदनी के नए स्त्रोत भी बनेंगे। कामकाज में गति बनी रहेगी। पैतृक सम्पत्ति के विक्रय संबंधी योजना भी बनेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। उपाय-देवी मंदिर में सुहाग सामग्री चढ़ाएं। शुभ रंग : पिंक। शुभांक : 4
 
सिंह-मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। तनाव अभी बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में दुविधा रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव के चलते परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। आर्थिक लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थितियां रहेंगी, विवेक से हल करने का प्रयास करें।   ईमानदारी व निष्ठा से निष्पक्षतापूर्वक कार्य करें। उपाय-देवी मंदिर में सूखे मेवे का भोग लगाएं। शुभ रंग : सुर्ख लाल। शुभांक : 5
 
कन्या-कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावनाएं बन रही हैं। दौड़भाग ज्यादा रहेगी। अर्थतंत्र में धीरे-धीरे ही सुधार होगा। राजनेताओं की परेशानियां बढेंगी। जनता से मिथ्या वादे न करें। नई योजनाएं शीघ्र ही कार्यान्वित होंगी। उपाय-देवी मंदिर में परिक्रमा करें। शुभ रंग: गुलाबी। शुभांक: 9
 
तुला-सप्ताह आर्थिक दृष्टि से मिला-जुला बना रहेगा। कामकाज में गति बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद उभर सकते हैं, परस्पर मिल-बैठकर आम सहमति से हल करने का प्रयास करें। जल्दबाजी एवं हड़बड़ी में कोई भी निर्णय न लें। उपाय-देवी मंदिर में ध्वजा के दर्शन करें। शुभ रंग : आसमानी। शुभांक-7
 
वृश्चिक-सप्ताह में नवीन योजनाएं क्रियान्वित होंगी। कामकाज भी यथावत चलता रहेगा। बैंक, बीमा व वित्त संस्थानों से जुड़े कर्मियों को शासकीय नीतियों का लाभ देरी से मिलेगा। राजनेताओं की दिक्कतें भी बढ़ेंगी। अर्थतंत्र में सुधार होगा। जमापूंजी में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में आ रही परेशानियां शीघ्र दूर होंगी। उपाय-देवी मंदिर में लाल पुष्प चढ़ाएं। शुभ रंग : नारंगी। शुभांक : 4
 
धनु-स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। पेट संबंधी विकार बढ़ सकते हैं। खान-पान पर नियंत्रण रखें। ज्यादा तला-गला एवं वरिष्ठ भोजन न करें। आहार-विहार पर नियंत्रण रखें। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों पर धन खर्च होगा। उपाय-देवी मंदिर में वंदनवार लगाएं। शुभ रंग: पिंक। शुभांक: 9
 
मकर-सप्ताह मिला-जुला बना रहेगा। कामकाज प्रभावित रह सकता है। अनावश्यक विवादों को टालें। बोलचाल में संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय से अर्थ लाभ होगा। उपाय-देवी मंदिर में ध्वजा चढ़ाएं। शुभ रंग : नारंगी। शुभांक : 5
 
कुंभ-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यावसायिक गतिविधियां तेज होंगी। घर-परिवार में आमोद-प्रमोद का माहौल बनेगा। धार्मिक गतिविधियां भी तेज होंगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी। विवाह आदि मंगल कार्य योजनाएं बनेंगी। धन खर्च की स्थितियां भी रहेंगी। नई संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। उपाय-देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाएं। शुभ रंग : नीला। शुभांक : 7
 
मीन-सप्ताह मिला-जुला बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। आर्थिक परेशानियां रहेंगी। दाम्पत्य सुख बना रहेगा। धार्मिक एवं मनोरंजन स्थलों की यात्राएं होंगी। स्वास्थ्य को लेकर भी परेशानियां रह सकती हैं। उपाय-रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग : बादामी। शुभांक : 4
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »