29 Mar 2024, 02:36:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

जीवन में इन तीन लोगों का कभी न करें अपमान...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2019 11:41AM | Updated Date: Apr 2 2019 11:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 रामायण में ऐसे तीन लोगों के बारे में बताया गया है कि जिनका अपमान करना पाप कहा गया है। कहा जाता है कि इन लोगों का अपमान करने के बाद कितनी ही पूजा-पाठ या दान-धर्म कर ले लेकिन उसका पाप नहीं मिटता। इसलिए भूलकर भी आपको इनका अपमान नहीं करना चाहिए। मां को भगवान का दर्जा दिया जाता है।  

हर धर्म में मां का सम्मान करने और भूलकर भी उनका अपमान न करने के बारे में बताया गया है। जो मां की सेवा करता है उसे स्वर्ग मिलता है इसके विपरीत उनका अपमान करने वाला मनुष्य कभी खुश नहीं रह पाता। भूलकर भी आप अपनी मां का अपमान न करें। कहा जाता है कि जो व्यक्ति अपने पिता का सम्मान नहीं करता, उनकी आज्ञा का पालन नहीं करता, वह पशु के समान माना जाता है। माता-पिता का अपमान करना मनुष्य का सबसे बड़ा अवगुण माना जाता है।  

 
ऐसा करने वाला कभी तरक्की नहीं करता। गुरु का दर्जा बहुत ऊंचा माना जाता है। गुरु हमें शिक्षा ज्ञान देते है। जो छात्र अपने गुरु का सम्मान नहीं करता, उनकी दी गई शिक्षा का अनादर करता है, वह कभी भी सफलता हासिल नहीं कर पाता। इसलिए कभी भी अपने गुरुओं का अपमान नहीं करना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »