20 Apr 2024, 00:28:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

अंक ज्योतिष से जाने अपने बारे में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2019 3:04AM | Updated Date: Mar 27 2019 3:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
 
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
परिवार की जिम्मेदारी आपके उपर बढ़ सकती है। बच्चों की तरफ से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती है। व्यापार व नौकरी में आपको लाभ हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम आपको सफलता दिवाएगा। विवाह के योग बनते नजर आ रहे आ रहे हैं। आपके हमसफर के साथ शाम का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक -4
शुभ रंग – लाल
 
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
मन खुश है आज आपको ध्यानपूर्वक काम करने की जरूरत है। शिक्षा में आ रही रूकावट ख़त्म हो सकती है। प्रेम के कारण परिवार में अशांती फैल सकती है। आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। कार्यों को समझे शीघ्रता से ख़त्म करने की न कोशिश करें
शुभ अंक-32
शुभ रंग- क्रीम
 
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
उच्च शिक्षा के लिए आवेदन भरना आपके लिए लाभकारी होगा। नई नितियां आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगी। विवाह के रिश्तों के लिए आज का दिन उत्तम है। आज परिवार के साथ छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं। बच्चों से खुशखबरी मिलेगी, गहने खरीद सकते हैं।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग – पीला
 
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आपके अटके कार्य आज से पूर्ण हो सकते हैं। संपत्ति से संबन्धित मामलों में जिम्मेदारी से काम लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा। मित्रों से हानि हो सकती है मौज – मस्ती में मन लगेगा । प्रेमी के साथ डेट का प्रोग्राम बन सकता है। ध्यान रखें रिश्तों में प्रोबलम हो सकती है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – क्रीम
 

अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X
अपने व्यवहार पर नियत्रंण रखे सरकारी नौकरी वालों का ट्रांस्फर हो सकता है। किसी गलत परामर्श के कारण नुकसान हो सकता है परिवर्तन आपको बेहतरी की ओर ले जाएगा। अगर आप मित्र या प्रेमी की तलाश कर रहे हैं तो तलाश पूरी हो सकती है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शरीक हो सकते है।
शुभ अंक – 2,
शुभ रंग – सिल्वर

अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
उल्लास भरा दिन, प्रेम और रोमांस, जीवनसाथी का साथ दिन को खुशनुमा बनाए। खर्चा अधिक होगा वाहन या घर खरीद सकते हैं। कर्ज या लोन ले सकते हैं। रूके काम पूरे होंगे। रिश्तों को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – गुलाबी
 
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z
आज आपका मन सातवें आसमान पर है। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बीतेगें। आज का दिन आपके लिए उत्तम दिन है। बिज़नेस डील हो सकती है। अपने प्रोजेक्ट और घर परिवार पर ध्यान देना होगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। हिम्मत और लगन से काम को अंजाम देने की कोशिश में रहेंगे। हमसफर का साथ मिलेगा। बच्चो के लिए बेहतर दिन है।
शुभ अंक -1
शुभ रंग – लाल
 
अंक – 8
नाम अक्षर- F P
खर्च कम करने की कोशिश में आप सफल होंगे। आर्थिक प्रगति हो सकती है। मानसिक संतोष आपके दिन को बेहतर बनाएगा। आप व्यापार में रिस्क लेंगे जो आगे चलकर आपके लिए सही साबित हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंकों के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक –6
शुभ रंग – जामुनी
 
अंक – 9
जमीन-जयदाद पर निवेश कर सकते हैं। संपत्ति में निवेश आर्थिक मामलों में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। नौकरी में तरक्की हो सकती है। दिन ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने के लिए सही नहीं है। दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सिल्वर
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »