24 Apr 2024, 00:40:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 मार्च 2019 तक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 3:07AM | Updated Date: Mar 24 2019 3:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष-स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। मानसिक तनाव के चलते निराशा व हताशा बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक परेशानी बनी रह सकती है। कर्ज की स्थितियां भी बन सकती हैं। प्रेम संबंधों में नकारात्मकता बढ़ेगी। संयम व विवेक से काम लें। 
उपाय-हनुमान मंदिर में दीप दान करें। 
शुभ रंग : कत्थई। शुभांक : 7
वृषभ-सप्ताह शुभ फलदायी रहेगा। नए कामकाज की योजना भी बनेगी। क्रियान्वयन भी शीघ्र होगा। व्यावसायिक गतिविधियां तेज होंगी। अर्थतंत्र मजबूत होगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। नए लोगों से मुलाकातें होंगी। निकट भविष्य में इसका लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में नएपन का आभास होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में मिला-जुला प्रभाव प्राप्त होगा। 
उपाय-देवी कवच का पाठ करें।     
शुभ रंग : गुलाबी। शुभांक : 8
मिथुन-सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। कामकाज की गति धीरे-धीरे ही बनेगी। आर्थिक स्थिति यथावत बनी रहेगी। निर्णय क्षमता कमजोर रह सकती है। घर-परिवार के आपसी विवादों को मिल-बैठकर हल करने का प्रयास करें। 
उपाय-गणेश चालीसा का पाठ करें। 
शुभ रंग : पर्पल। शुभांक : 6
कर्क-अर्थतंत्र में सुधार होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। संतान को लेकर चली आ रही परेशानियां शीघ्र ही दूर होंगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। कामकाज में गति बनी रहेगी। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों पर धन खर्च  होगा। यात्राएं भी होंगी। 
उपाय-शिव महिमा स्त्रोत का पाठ करें। 
शुभ रंग : गेहुंआ। शुभांक : 9
सिंह-स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता रखें। खान-पान एवं आहार-विहार में मितव्ययिता रखें। योग, ध्यान, प्राणायाम एवं प्रार्थना को दिनचर्या से जोडं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष की स्थितियां बन सकती हैैं। संयम एवं विवेक से काम लें। कामकाजी महिलाओं हेतु सप्ताह शुभ रहेगा। 
उपाय-आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।  
शुभ रंग : नारंगी। शुभांक : 5
कन्या-प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। मनोरंजन स्थलों की यात्राएं होंगी। अर्थतंत्र में वृद्धि होगी। आमदनी के नए स्त्रोत भी बनेंगे। पूंजी निवेश सोच-विचार कर ही करें। शत्रु पक्ष परास्त होगा। मनोबल में वृद्धि होगी। 
उपाय-गणेशजी को मोदक का भोग लगाएं।  
शुभ रंग: दूधिया। शुभांक: 4
तुला-दाम्पत्य जीवन के प्रति उदासीन का भाव रह सकता है। सप्ताह मिला-जुला बना रहेगा। कामकाज की गति धीमी रहेगी। परिश्रम के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा। दौड़भाग  ज्यादा रहेगी। नौकरीपेशाओं की परेशानियां अभी बनी रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों को अर्थ की समस्या बनी रहेगी। 
उपाय-लक्ष्मी मंदिर में लाल गुलाब के फूल चढ़ाएं। 
शुभ रंग : बादामी। शुभांक-1
वृश्चिक-आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आमदनी के नए साधनों पर भी ध्यान दें। आर्थिक लेन-देन में भी सावधानी जरूरी है। संपत्ति संबंधी विवादों को परस्पर  मिल-बैठकर निपटाने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी। नई योजनाओं पर शीघ्र ही काम होगा। स्वास्थ्य पक्ष में सुधार होगा। 
उपाय-हनुमान चालीसा का पाठ करें।  
शुभ रंग : अंगूरी। शुभांक : 3
धनु- स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में दुविधा बनी रहेगी। आर्थिक परेशानियों के चलते व्यापार-व्यवसाय प्रभावित होगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार का परिवर्तन न करें। निर्णय सोच-विचार कर ही लें। 
उपाय-गाय को गुड़-चने खिलाएं। 
शुभ रंग: पीला। शुभांक: 9
मकर-सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। अर्थव्यवस्था में धीरे-धीरे ही सुधार होगा। दौड़-धूप  ज्यादा रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में मिले-जुले प्रभाव प्राप्त होंगे। 
उपाय-भैरव मंदिर में इमरती का भोग लगाएं। 
शुभ रंग : जामुनिया। शुभांक : 3
कुंभ-सप्ताह शुभ फलदायी रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कामकाज में धीरे-धीरे ही गति बनेगी। भौतिक संसाधनों की खरीदी होगी। नया भवन, भूमि, मकान एवं जमीन जायदाद की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी। मनोरंजन स्थलों की यात्रा होगी। 
 उपाय-शनि मंदिर में दही बड़े का भोग लगाएं।
शुभ रंग : आसमानी। शुभांक : 7
मीन-सप्ताह मिला-जुला बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे ही सुधार होगा। स्वास्थ्य की अनदेखी नहीं करें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय-गरीबों को वस्त्र दान करें। 
शुभ रंग : बादामी। शुभांक : 4
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »