18 Apr 2024, 08:00:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

बहुत काम के है 'पियोनिया' के फूल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2018 3:41PM | Updated Date: Feb 15 2018 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कई बार शादी-ब्याह में दिक्कतें आती हैं। इसके लिए लोग कई उपाय भी करते हैं। फेंगशुई के अनुसार पियोनिया के फूल एक घर में लाने से अच्छे जीवनसाथी की तलाश पूरी हो जाती है।
 
अगर आपका विवाह नहीं हो रहा है या फिर आपके किसी दोस्त या बहन-भाई के विवाह में विलम्ब हो रहा है, तो फेंगशुई के अनुसार आपको घर में पियोनिया के फूल लाना चाहिए। घर के किसी भी कोने में पियोनिया के फूल रखें।
 
 इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। लेकिन बैडरूम में कभी भी हरे पेड़-पौधे तथा ताजा फूलों का गुलदस्ता ना रखें। फेंगशुई के अनुसार, पुष्प, पौधे तथा लताएं लकड़ी तत्व की प्रतीक हैं, जो बैडरूम में यांग ऊर्जा को बढ़ाते हैं।
 
 अधिक यांग शक्ति विवाह सुख में बाधक है। फेंग्शुई में पियानिया को फूलों की रानी कहा जाता है। पियोनिया के फूल सौंदर्य व  प्यार के प्रतीक हैं। यह फूल सामान्य रूप से स्त्रियों से संबंधित माना जाता है। 
 
चित्र के स्थान पर वास्तविक पियोनिया के फूल भी रखे जा सकते हैं। इन्हें ड्राइंग रूम के दक्षिण-पश्चिम में रखना चाहिए। विवाह के बाद इन चित्रों तथा फूलों को वहां से हटा देना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »