कुंभ राशि : आपको धन प्राप्ति के अच्छे मार्ग हासिल होंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है, मित्रों की सहायता से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। आप अपने किसी जरूरी कार्य में अच्छे फल की प्राप्ति कर सकते हैं। कामकाज की योजनाएं सफल होंगी। बड़े काम की प्लानिंग हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को पुराना पैसा मिल जाएगा। नए लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। नौकरीपेशा लोग कामकाज में कुछ नयापन लाएंगे। उलझे हुए मामले भी सुलझ सकते हैं। आज आप कोई फायदेमंद काम शुरू कर सकते हैं। हर तरह के सामूहिक कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। जो बात मन में है, वो आप कह सकते हैं। बच्चों और परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।