26 Apr 2024, 01:55:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 23 2019 2:40AM | Updated Date: Nov 23 2019 2:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त कर दें लेकिन आवाज को नीची रखें। पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उसपर फोकस करें। इस समय बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें।
 
इससे पहले कि आप खुद पर अपने नए एक्सरसाइज कार्यकर्म या डाइट को लेकर अधिक सख्ती बरतें,पहले यह सुनिश्चित कर लें कि जो आप करने जा रहें हैं ,वह आपके लिए जरुरी भी है या नही। हो सकता है कि किसी और के तय किये हुए पैमानों के अनुसार कार्य करना आपके लिए फायदेमंद साबित न हो।अब समय आ गया है कि और किसी के कहने पर चलने की बजाय आप खुद अपनी जरूरतों और अपने व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए अपना कार्यक्रम बनाएं।
 
आज का दिन बस मस्ती मजे और डिनर के लिए बहुत अच्छा है। आपके आसपास बहुत सारे लोग आपको आकर्षित करने के लिए मंडराएंगे। इनमें से सब अपना स्वार्थ ही देख रहे हैं ,इनमें से एक भी गंभीरता से सोचने के लायक नही है हालंकि उनमें से कोई एक आपका अच्छा दोस्त बन सकता है जिसके साथ आप प्लेटोनिक लेवल पर दोस्ती रख सकते हैं।
 
आपने पिछले कुछ दिनों में कुछ अधिक खर्च किया है जिसके आप आदी नहीं हैं । आज सतर्कता की अवस्था आप के अंदर रहेगी। आपके दृष्टिकोण में एक उल्लेखनीय बदलाव आएगा और आप अपने बजट को सख्त बनाने और धन संचय पर अधिक जोर देंगे , हालाँकि आपको अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाना होगा की आपका धन बर्बाद और खत्म हो जाएगा ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »