19 Mar 2024, 17:25:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनतेरस की रात बस इस जगह जलाएं दीपक, हो जाओगे मालामाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 10:42AM | Updated Date: Oct 21 2019 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जैसा कि हम सब जानते हैं कि धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसी दिन से दीपोत्सव भी शुरू होता है। धनतेरस के दिन हम सब लोग भगवान कुबेर, धन्वंतरि और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बहुत सारे उपाय करते हैं। लेकिन उन उपायों में से एक बहुत छोटा उपाय मैं आपको बताने वाली हूं, बस इस उपाय को करने से आपके घर में सुख समृद्धि, धन संपदा और माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी। राहु एक मायावी ग्रह है, एक रहस्यमई ग्रह है, इसलिए जब भी यह ग्रह अपना प्रभाव दिखाता है तो निश्चित तौर पर आप किसी ना किसी सोच में, परेशानी में ,किसी टेंशन में, डूबे रहते हैं।
 
अगर दोस्तों आपके जीवन में भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो धनतेरस के दिन यह सफल प्रयोग जरूर करें, इससे आपको सफलता मिलेगी और साथ ही इन दोषों से भी छुटकारा आपको मिलेगा। दिवाली का दिन, धनतेरस का दिन, माता लक्ष्मी का तो होता ही है साथ ही इसको हनुमान जी का दिन भी माना जाता है और हनुमान जी चिरंजीवी देवता है इसीलिए हर त्योहार का दिन हनुमान जी का दिन माना जाता है।
 
दशहरा, दिवाली, होली, धनतेरस सभी दिनों में हनुमान जी की पूजा जरूर की जाती है और इस प्रकार इन दोषों को दूर करने के लिए जैसा कि हम सब जानते हैं कि धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसी दिन से दीपोत्सव भी शुरू होता साथ ही धनतेरस के दिन आपको पीपल के पेड़ पर भी एक दीपक जलाना है क्योंकि पीपल के पेड़ पर दीपक जलाने से आपकी सफलता के मार्ग खुलते हैं और परेशानियां दूर होती हैं. दोस्तों यह प्रयोग आपको सूर्य छिपने के बाद करना है और ध्यान रहे कि जब भी पीपल के पेड़ पर दीपक जलाकर वापस लौटे तो पीछे मुड़कर नहीं देखना है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »