29 Mar 2024, 17:22:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातकों का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 1:27AM | Updated Date: Oct 21 2019 1:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एक ऐसा व्यक्ति जो काफी लम्बे समय से आपके आस पास है लेकिन उस पर आप अधिक ध्यान नही दे रहे थे, आज से आप उसके बारे में गंभीरता से सोचना शुरू करेंगे। यह महज एक उभरता हुआ रोमांस नही है,बल्कि मन और आत्मा का मिलन है जिससे आप खासे प्रभावित होंगे। इसके बारे में अच्छे से सोच लें क्योकि अब यह व्यक्ति आपके साथ लम्बे समय तक रहेगा। आप आज सामाजिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे और तैलीय तथा भारी खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आप काफी अल्कोहल भी ले सकते हैं। अधिक मात्रा में पानी पीयें। किसी भी यात्रा पर जाने से पहले अपनी नींद पूरी कर लें। अगर आप अपना दृष्टिकोण सहज रखेंगे तो अच्छे दिखेंगे और अधिक उर्जावान रहेंगे।

अब अपनी जिंदगी में अपने उस ख़ास आदमी के लिए आपको अपना स्वभाव और काम बदलने की जरुरत है। आज आपको यह समझ में आएगा कि आप जिसे आकर्षित करना चाहते हैं उसके आपकी ओर आकर्षित होने की अधिक संभावनाएं सीधे तरीके से हैं, न कि उन चालों से जो आप पहले से खेलकर जीत हासिल करते रहे हैं। यह आदमी उन सबसे अलग है और इसे आपसे खुलेपन और ईमानदारी की उम्मीद है। आप एक आकर्षक आभा और मीठी वाणी के स्वामी है। इन अलंकारो की वजह से आप अपना रास्ता खुद बना सकते है। आपका बच्चों का सा रवैया हर जगह खुशी फैलाता है और सबके लिए बहुत आसान परिस्थितियों का निर्माण होता है, और आप अपने चुटकुलों और हास्य से सबके मनोविज्ञान को प्रभावित करते है, जो आपके मुख मंडल से अनायास ही निकल पड़ते है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »