28 Mar 2024, 15:13:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातकों का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 1:25AM | Updated Date: Oct 21 2019 1:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपका अत्यधिक भावनात्मक होना और लोगों के लिए तो मददगार है लेकिन इससे आप कई बार मुश्किल में फँस जाते हैं। ऐसी स्थिति से बाहर आने में अपने पार्टनर की मदद लें। यह कुछ निजी और गुप्त बातचीत करने का समय है। वित्तीय लाभ होने की उम्मीद है लेकिन अधिक जोखिम से बचें। बोलने से पहले सोच लें, कहीं किसी करीबी को नाराज ना कर दें। जो लोग आपको अपना करीबी समझते हैं आज आप उनके लिए प्यार और सहायता का स्रोत बनना चाहते हैं। लेकिन उनकी देखभाल के साथ साथ अपनी सेहत को भी नजर अंदाज न करें। किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचने के लिए घर का बना खाना और यह तक कि, पानी भी घर से लायें। अपने समय का सीमांकन करें कि आप खुद के लिए और दूसरों के लिए कितना समय रखना चाहते हैं।

अगर आप बहुत अच्छा सम्बन्ध बनाये रखना चाहते हैं तो यह बहुत जरूरी है कि आप अपने अहंकार को छोड़ दें। आपकी तंग सोच और अहंकार से आपके पारिवारिक जीवन में कई परेशानियां आ सकती हैं। अगर आप छोटे विवादों को बड़ी समस्याओं में तब्दील नही होने देना चाहते तो अभी संभल जाएँ। जो मामला अभी चल रहा है उसे अपने से अलग नजरिये से देखने की कोशिश करें। आज आपको अपने खर्चो का ध्यान रखना होगा और उनपर पैनी निगाह रखनी होगी क्योकि यह छोटे छोटे खर्चे आगे जाकर विराट रूप धारण कर लेते है, हालाँकि आपकी व्यक्तिगत जरूरते कम है पर फिर भी आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा ताकि भविष्य में धन की समस्या उत्पन न हो। आपको कुछ अन्य कार्यो के बारे में भी सोचना चाहिए ताकि आपकी आय बढ़ सके।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »