19 Apr 2024, 06:31:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

दिवाली के इस हफ्ते इन 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 12:11PM | Updated Date: Oct 20 2019 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिवाली पर धन की देवी लक्ष्मी और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिवाली से लेकर अगली दिवाली तक आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी। इस सप्‍ताह के मध्य में ग्रहों की दशा में काफी फेरबदल होने जा रहा है। बुध वृश्चिक राशि में आकर गुरु से संयोग करेंगे। इससे दिवाली कई राशियों की शानदार होने वाली है। 
 
मेष
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। किसी व्यक्ति के द्वारा आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव मिल सकता है। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों की शिक्षा में प्रगति होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ आपको व्यथित कर सकती है। इस समय आपकी आशा के अनुरूप आमदनी नहीं होगी।  
 
वृष
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जा सकता है। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों की शिक्षा में प्रगति होगी। नए विचार और नई सोच के साथ नए कार्यो का सृजन होगा। तार्किक बातों से लोग आपसे प्रभावित होंगे। आप इस समय भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करेंगे और अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग करेंगे, जो आपको हर हल में सफल बनाएगा। इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में प्रगति रहेगी। अंगुलियों में दर्द की समस्या से आप ग्रसित रहेंगे। नौकरी में तोड़ा सा प्रयास तरक्की दिलाएगा। व्यवसाय में इस समय निवेश के लिए अच्छा समय है। वैवाहिक जीवन मधुर बना रहेगा।
 
मिथुन
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। अभी तक आपके साथ समस्या यह है कि आप कोशिश करने की बजाय केवल इच्छा करते हैं। घनिष्ठ मित्रों से वार्तालाप होगी। छात्रों का अध्ययन सामग्री खरीददने में अत्यधिक व्यय होगा। शोध कार्यों में लगे छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मधुमेह के रोगी इस समय ज्यादा ध्यान दें । नौकरी करने वाले लोगो को कुछ समस्या हो सकती है। व्यवसाय में निवेश का उचित समय है। दांपत्य जीवन में सहयोग की भावना से प्रेम उत्पन्न होगा।
 
कर्क
इस राशि वाले जातकों के लिए यह समय मध्यम कहा जा सकता है । भाग्य के भरोसे न बैठें। जीवनसाथी के सहयोग से लाभ मिलेगा। वाणी की अभिव्यकित से कुछ अच्छे संबंध बनेंगे। दैविक शक्तियों के प्रति आस्था का भाव प्रकट होगा। आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थय की दृष्टि से यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय अच्छा तो नौकरी पेशा वालों के लिए संयम बरतने की जरुरत है। वैवाहिक जीवन में संबंध मधुर होंगे।
 
सिंह
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत सामान्य कहा जा सकता है। आप महसूस करेंगे कि आस-पास के लोग बहुत ज्यादा मांग करने वाले हैं, लेकिन जितना आप कर सकते हैं, उससे ज्यादा करने का वादा न करें और केवल दूसरे को खुश करने के लिए खुद को तनाव में न डालें। छात्रों को घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। व्यय पर नियंत्रण रखें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। मानसिक समस्या से दो चार होना पड़ सकता है। नौकरी करने वालोंं के लिए यह समय सही नहीं है। व्यापार शुरू करने वाले उधारी से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव कम होंगे। 
 
कन्या
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत मध्यम कहा जा सकता है। आपके शत्रु आपसे जलेंगे और आपके कार्यों में बाधा पहुचांने की कोशिश करेंगे। संतान पक्ष से ख़ुशी मिलेगी। वाणी में मधुरता लाने का प्रयास करें। बेवजह की यात्रा आपको परेशान कर सकती है। इस सप्ताह आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की चिंता इस समय कम हो सकती है। व्यापार में उतार चढाव का माहौल रहेगा। नौकरी करने वाले सयंम बना के रखें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम में खर्चे का समय है। 
 
तुला
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं है। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय मुश्किल भरा रहेगा। व्यावसायिक और आर्थिक पक्ष में गिरावट का अनुभव किया जा सकता है। झूठे आडंबरों को अपनी शान शौकत न बनाएं। आपको अपने जीवनसाथी का ख्याल रखने की जरुरत है। आपके जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का सबब बन सकती है और उन्हें चिकित्सकीय देखरेख की अत्यधिक जरूरत पड़ सकती है। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। प्रेम संबंधो में तनातनी का माहौल रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छी तरह बर्ताव करें। ह्रदय की समस्या परेशान कर सकती है।
 
वृश्चिक
इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। मित्रों का सहयोग आपको प्राप्त होगा, उनकी अनदेखी न करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा नहीं है। व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे। कला जगत के क्षेत्र में प्रयासरत जातकों के लिए यह समय अच्छी खुशखबरी लाएगा। स्त्रियों का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वकील के पास जाकर कानूनी सलाह लेने के लिए सामान्य दिन है। सप्ताह के अंत में आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग बराबर मिलता रहेगा। प्रेम संबंध युक्त जातक धैर्य से काम लें। इस समय अस्थमा के रोगियों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है।
 
धनु
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम कहा जाएगा। निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएं, उनपर विचार करें, लेकिन धन तभी लगाएं जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसाय के लिए यह समय सामान्य है। नौकरी वालो के लिए यह समय अच्छा है। वैवाहिक जीवन में तनातनी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधो में लिप्त जातकों के लिए यह समय उल्लास से भरा रहेगा। इस समय रक्तचाप के रोग से पीड़ित लोगो को राहत मिल सकती है।
 
मकर
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं कहा जा सकता है। पिता की वजह से आपको चिंतित रहना पड़ेगा। संतान के प्रति मन परेशान रहेगा। गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति करनें में कठिनाई आएगी। पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत है। इस सप्ताह आपको अपने इच्छा के अनुरूप आमदनी प्राप्त नहीं होगी। आपको पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। वाहन का क्रय व विक्रय करने से इस वक्त विशेष लाभ नहीं होगा। वैवाहिक जीवन में असंतोष का माहौल उत्पन्न होगा। प्रेम संबंधो में जल्दबाजी न दिखाएं।
 
कुंभ
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य कहा जा सकता है। आपकी प्रतिभा आपको सफलता की ओर अग्रसर करेगी। यात्रा का अवसर इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। आप अपने किसी परिजन के कारण परेशान भी हो सकते हैं।छात्रों को घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस समय आमदनी के मार्गों में रुकावट आएगी। मानसिक थकान आपको परेशान करेगी। नौकरी करने वाले लोगों को संयम से काम लेना होगा। व्यवसाय में निवेश का सही समय है। वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी। 
 
मीन
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। भूमि व मकान से आपको लाभ हो सकता है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रिश्तेदारों से मैत्री पूर्ण संबंध बने रहेंगे। कार्य योजनाओं के प्रति विचार विमर्श होगा। सकारात्मक विचारों से मन स्वस्थ्य रहेगा। इस सप्ताह आमदनी में वृद्धि होगी। जातक को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। प्राइवेट नौकरी पेशा लोगों को तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय के लिए समय सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ी अशांति रहेगी।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »