29 Mar 2024, 18:31:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इस धनतेरस पर इन राशियों के लिए शुभ नहीं है सोना खरीदना, क्‍यों की ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2019 11:11AM | Updated Date: Oct 18 2019 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देशभर के बाजारों में धनतेरस की रौनक देखते ही बन रही है। धनतेरस के दिन लोग बर्तन से लेकर सोना-चांदी तक खरीदते हैं। धनतेसर पर लोग खरीददारी तो कर लेते हैं लेकिन उन्हें ये पता ही नहीं होता कि धनतेरस के दिन पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन धन और आरोग्य के लिए मां लक्ष्मी के साथ भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा की जाती है।धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से इस दिन सोने और चांदी की चीजें खरीदना शुभ मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सोने और चांदी की चीजें खरीदने से घर में लक्ष्मी हमेशा निवास करती हैं और घर में सुख समृद्धि और धन की कमी नहीं होती।
 
इसलिये घर में इस दिन हमेशा कोई नई चीज लानी चाहिए। धनतेरस के दिन पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन सोना और चांदी जैसी धातुओं को खरीदना अच्छा माना जाता है। इस मौके पर लोग धन की वर्षा के लिए नए बर्तन और आभूषण खरीदते हैं। ऐसी मान्यता है कि धातु नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करती है। यहां तक कि धातु से आने वाली तरंगे भी थेराप्यूटिक प्रभाव पैदा करती है। इसलिए धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदन परंपरा सदियों से चली आ रही है।
 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक धातु हमारे ऊपर प्रभाव करती है। क्योंकि यह सब सौरमंडल में मौजूद ग्रहों का खेल है। हर धातु का एक खास ग्रह से कनेक्शन होता है। ये ग्रह उस धातु को अपने अनुसार प्रभावित करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोना सभी ग्रहों से जुड़ा होता है लेकिन बृहस्पति से इसका सीधा संबंध होता है। इसलिए इसे पहनना जहां समृद्धि का प्रतीक है, वहीं यह आपका भाग्य वृद्धि कर समृद्धि बढ़ाता भी है इसके साथ ही यदि सोना जिन लोगो के लिए शुभ नहीं होता उन्हें बिल्कुल भी सोना नहीं धारण नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उनपर दुष्प्रभाव पड़ता है अब ऐसे में सवाल ये उठता है की किन राशियों के लिए सोना शुभ होता है और किनके लिए नहीं आज हम आपको इसी विषय में जानकारी देने जा रहा है की धनतेरस वाले दिन किन राशियों के लिए सोना खरीदना शुभ होगा तो वही किनके लिए सोना खरीदना नुक्सानदायक साबित हो सकता है।
 
सबसे पहले बात करते है मेष राशि,कर्क राशि , सिंह राशि और धनु राशि के जातकों की जिन्हें धनतेरस के दिन सोना खरीदना अत्यंत लाभकारी माना जाता है और इसीलिए इस दिन इन्हें सोने की कोई भी वस्तु अपने शक्तिअनुसार अवश्य खरीदना चाहिए इसके अलावा वृष राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि ,तुला राशि,मकर राशि और कुंभ राशि वालों के लिए सोना उत्तम नहीं होता है इसीलिए इन्हें धनतेरस पर सोना खरीदने से बचना चाहिए और यदि इस दिन ये सोना खरीदते है तो इससे आपको नुक्सान होने की संभावना बनी रहती है इसीलिए आपको धनतेरस पर सोना के बजाए किसी और धातु की चीज खरीदनी चाहिए।
 
सोना समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है लेकिन इसके रखरखाव के बारे में कम ही लोगों को पता होता है। सोने का इस्तेमाल ना होने पर भी इसे सही जगह पर रखने से बरकत बनी रहती है ज्योतिषयों के मुताबिक, सोने को आप कहां और किस स्थान पर रखते हैं, यह भी मायने रखता है आम तौर पर लोग सोना तिजोरी में रखते हैं सोने को लाल कपड़े या लाल रंग के कागज में लपेटकर रखना चाहिए।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »