28 Mar 2024, 21:56:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 12:58AM | Updated Date: Oct 11 2019 12:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप बिना किसी कारण के जिद्दी बने हुए हैं और सबके कहने तथा अपने खुद के मन की भी नही सुनना चाहते। आपको यह समझना है की इस रवैये से आपको कुछ हासिल नही होगा। आपको अपनी वर्तमान समस्याओं से पार पाने के लिए अपने दिल और दिमाग को खुला रखना होगा। जीवन के अन्य क्षेत्रों के अनसुलझे मुद्दों से आपकी सेहत भी प्रभावित होगी। आपने शायद इस पर ध्यान नही दिया है लेकिन काम और रिश्तों के तनाव के कारण आपको सोने,आराम करने में समस्या आ रही है। पेट की परेशानियां भी हैं।
 
इसका समाधान यह है कि आप इसे शारीरिक समस्या ना मानकर अपने मानसिक तनाव से राहत पाने की कोशिश करें। आज आपकी एक ऐसी स्थिति का सामना करने की संभावना है , जिससे आपकी प्यार और प्रतिबद्धता की शक्ति का परीक्षण होगा। आपको अपने मस्तिष्क में ये ध्यान रखना होगा की आपके साथी का आप पर पूर्ण विश्वास है और आपको इस प्रेम की परीक्षा में पास होना है , ताकि ये प्रेम सम्भंध हमेशा के लिए प्रगाढ़ बने रहे।
 
अगर आप में दया और सहानुभूति रहेंगी , तो आप किसी चीज़ का भी डटकर सामना कर सकते हो , चाहे आपका भाग्य कैसी भी पहेली आपके सामने लाये। आज के दिन जो लोग सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य करते है उन्हें आगे बढ़ने के अच्छे अवसर एवं पदोन्नति मिल सकती है। अगर आपने सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी के लिए आवदेन किया हुआ है तो आपको शुभ सन्देश मिल सकता है। ये समय किसी दूसरी नौकरी जैसे की प्रशासनिक कार्यो के आवेदन के लिए भी अछा है अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से खुश नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »