19 Apr 2024, 23:14:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

जब मिले ये गुप्त संकेत तो समझलें होने वाली है धन की बारिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 10:31AM | Updated Date: Sep 17 2019 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुप्त संकेत कराते हैं शीघ्र धन प्राप्ति सनातन धर्म के शास्त्र और पुराणों में वर्णित है कि यदि किसी पर धन की देवी पर कृपा हो जाती है तो उसके घर कभी धन और वैभव की कमी नहीं होती।  कुछ संकेत ऐसे भी होते हैं जो हमें धन लाभ होने के बारे में पहले से ही बता देते हैं। आपके आसपास हो रही घटनाओं, स्वप्नों, पेड़-पौधे, पशु-पक्षियों, मनुष्यों आदि के किसी विशेष लक्षण को देखकर आपके शुभ-अशुभ के बारे में भविष्य कथन किया जा सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ का योग बनता है। आइए जानते हैं इन 5 संकेतों के बारे में।
 
1. यदि आप किसी काम से बाहर जा रहे हो और आपको रास्ते में नेवला दिखाई देता है। या फिर नेवला आपका रास्ता काट देता है। तो इसका सीधा मतलब यह है कि आपके जीवन में धन का आगमन होने वाला है।
2. रात सोते हुए आप कोई सपना देखते हैं। और सपना देखते-देखते आपकी गर्दन में मोच आ जाती है। और सुबह आपकी गर्दन में दर्द होने लगता है तो, यह धन योग के संकेत है।
3. शुक्रवार के दिन यदि आपको कपिला गाय दिखाई देती है तो, यह एक शुभ संकेत है। क्योंकि शुक्रवार के दिन कपिला गाय का दर्शन शुभ माना जाता है। और इससे धन लाभ के योग बनते हैं।
4. यदि आप सपने में कोई फल खा रहे हैं तो, इसे भी धन लाभ का संकेत समझ लें। जैसे कि आप कोई सपना देख रहे हैं और सपने में आप कुछ फल खा रहे हैं तो आपको जल्द ही धन से संबंधित लाभ होगा।
5. यदि कुत्ता अचानक से जमीन पर अपना सिर मारने लगता है। या बार-बार अपना सिर जमीन पर मारता है तो, उस जगह गड़ा हुआ धन बताया जाता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »