29 Mar 2024, 07:36:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 1:33AM | Updated Date: Sep 17 2019 1:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अधिक सोचने और हर किसी को खुश करने की कोशिश न करें। इसके स्थान पर,अपने मन की ही सुनें आपके लिए सर्वोत्तम होगा। भले ही आपको इस समय यह सही ना लग रहा हो। आज आप थोड़े से घमंड के मूड में रहेंगे। अपनी इस साहसिक ऊर्जा को ऐसे लोगों का सामना करने के लिए बचाए रखें जो आपकी विश्वसनीयता पर आज संदेह जाहिर कर सकते हैं, लेकिन अगर आप खुद को उनकी बातों से प्रभावित होने देंगे तो आपकी तबियत खराब हो सकती है। इन सबसे बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप या तो किसी फिटनेस कार्यशाला में भाग लें या किसी कैंप में जाकर मजे करें। 

आप अभी हाल ही में किसी के साथ रोमांटिक रिश्ते में बंधे हैं। वैसे आप इस व्यक्ति को पहले से भी जानते हैं लेकिन इनकी कई कमियों को देखकर आपको अब आश्चर्य हो रहा है, जो आपके सामने अब आई हैं। वह आपकी उम्मीदों को समझने और उनपर खरा उतरने की कोशिश में नाकाम रहा है। आपको उसे कुछ समय देना होगा। धीरे धीरे ही सही लेकिन वह आपको जरुर समझना शुरू करेगा। काम के प्रयोजन के लिए आप यात्रा कर सकते है। विदेश यात्रा का भी योग है। आपकी कंपनी आपको दूसरे देश में भेज सकती हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »