17 Apr 2024, 02:25:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातको का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 12:42AM | Updated Date: Aug 24 2019 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। निवास स्थान में बदलाव संभव है या नया घर खरीदने की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं। अपनी सकारात्मक ऊर्जा का लाभ उठायें। अगर आप कुछ समय से अपने घर या इसके किसी हिस्से को को नया रूप देने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय इसके लिए बहुत अच्छा है।

मीन स्वास्थ्य और कल्याण- आपको आज गिरकर छोटी-मोटी चोट लग सकती है या आपको एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। छोटी-मोटी दुर्घटना की भी आशंका है। आपको अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। इसके अतिरिक्त दिन में कुछ विशेष नही होगा। आप किसी से स्वास्थ्य केंद्र में मिलने जा सकते हैं। यह समय अपनी जीवनशैली में कुछ ऐसे बदलाव करने के लिए बिलकुल ठीक है जिनकी आपको लम्बे समय से जरूरत है।
 
मीन प्यार और संबंध- कोई भी पूर्ण नहीं है। अगर आप एक साथी से संतुष्ट है, तो आपको बाहर किसी भी चीज़ को तलाश करने की जरुरत नहीं है, क्यों की सब कुछ तो आपके पास ही है। इच्छाओं का कोई अंत नहीं है। आपको ये समझना जरुरी है की अगर आप अपने संबंध में स्थिर है, तभी आप एक बेहतर कल के लिए अपनी ऊर्जा को बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कर पायेंगे। 
 
मीन कैरियर और धन- उद्यम पूंजीपतियों के लिए आज का दिन शुभ हो सकता हैं। लोग आपकी विचारधारा से प्रभावित होंगे लेकिन अपनी बातो को उनके ऊपर न थोपे। हालांकि आपको धन मिलने में देरी हो सकती है परन्तु ये धन आपको मिलने की उम्मीद है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »