29 Mar 2024, 13:43:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातको का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2019 12:42AM | Updated Date: Aug 24 2019 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप जिद्दीपन के प्रति अपना स्वाभाविक झुकाव महसूस करेंगे। लेकिन जब आपको यह अनुभव होगा की ऐसा करना आपके हित में नही है तो आप पछतावा भी महसूस करेंगे। अच्छे से स्थिति समझें, आकस्मिक भावनाओं के बहाव में बहने के स्थान पर स्पष्ट सोच से काम लें।अगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लेंगे तो समाधान जल्दी निकलेगा और आपको जल्दी ख़ुशी मिलेगी।
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण- आपको कोई ऐसा दोस्त आज मिलेगा जो आपकी सब स्वास्थ्य आवश्यकताओं का ध्यान रखेगा। आपने अब तक कई बार बहुत गंभीरता से कई स्वास्थ्य सम्बन्धी फैसले लिए हैं परन्तु आप उनपर चल नही पाते बीच में ही छोड़ देते हैं। ये दोस्त आपको तय रूटीन पर बने रहने और अपने लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगा। आप एक साथ जिम शुरू कर सकते हैं या दौड़ने जा सकते हैं,लेकिन अगर आप आज से शुरुआत करेंगे तो आपको बहुत लाभ होगा।
 
कुंभ प्यार और संबंध- आप अपने प्यार को ढूँढने के लिए काफी दूर आ गये हैं लेकिन अब तक तलाश पूरी नही हुई है लेकिन आपके ख़ास दोस्तों में ही कोई ऐसा है जो आपको प्यार करता है लेकिन उसने आपको अभी तक इस बारे में बताया नही है। हो सकता है उन्हें आपसे इनकार का डर हो या वे चाहते हों कि पहले आप प्रोपोज करें। उनके साथ कुछ समय और बताएं और आपको उनके दिल तक पहुंचने का रास्ता मालूम हो जाएगा। 
 
कुंभ कैरियर और धन- जो लोग अध्ययन में कार्यरत हैं, उनकी मेहनत का फल पाने के लिए ये एक अच्छा समय है। यही चीज़ काम कर रहे पेशेवरों के लिए भी लागू होती है। सफलता और प्रशंसा आपको मिल सकती हैं। लेकिन अगर आपने कोई निवेश किया है तो उसमे आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए निवेश की योजना को आज ठंडे बस्ते में डाल दे और शुभ समय का इंतजार करे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »