20 Apr 2024, 05:04:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इन राशियों को मिलने वाली है अपार धन प्राप्ति 18 अगस्त के बाद हो जाएंगी कर्ज मुक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 2:26AM | Updated Date: Aug 18 2019 2:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह,कन्या :- आपको चारों तरफ से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। छोटे भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आप अधिक रूचि लेंगे। संपत्ति के किसी भी प्रकार के सौदे में आपको सावधानी बरतनी होगी, जो लोग अविवाहित हैं । उनको विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। घर परिवार में किसी बात को लेकर बहस बाजी होने की संभावना बन रही है। इसलिए आप घरेलू परिस्थितियों में सोच समझ कर कोई भी निर्णय लीजिए। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। आपके साथ कोई नया साझेदार जुड़ सकता है। आपके लाभ के अवसर बढ़ सकते हैं। विदेश से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।
 
तुला,वृश्चिक : - आपको अपने जीवन में बड़े बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जो, आपके लिए नई खुशियां लेकर आएंगे। आपके जीवन की सभी प्रकार की परेशानियों का अंत होगा। व्यापार नई उचाईयों की ओर अग्रसर होगा। आपकी किस्मत अचानक से बदल जाएगी। तरक्की के साथ साथ आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगो के लिए अच्छे परिवार से विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते है। आपके घरेलू जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा। आने वाले दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भूमि और भवन से संबंधित कार्यों में अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा बनाई गई सभी योजनाएं लाभदायक सिद्ध होगी।
 
कुंभ,मीन : - आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, आपको अपने घर परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप अपनी मधुर वाणी से अपने कार्यों में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। जिससे आपका मन आनंदित होगा। आप अपना निजी जीवन बेहतरीन व्यतीत करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »